एक्सप्लोरर

PBKS vs MI: आखिरी ओवर में अर्शदीप ने दो बार तोड़े स्टम्प, IPL को लगा इतने लाख का झटका

LED Stumps: IPL में इस्तेमाल किए जाने वाले LED स्टम्प्स काफी महंगे होते हैं. शनिवार (22 अप्रैल) रात अर्शदीप ने इन्हें आखिरी ओवर में दो बार तोड़ डाला.

Arshdeep Singh: IPL में शनिवार (22 अप्रैल) रात को हुए मुकाबले में पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप आखिरी ओवर में जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस को झटके दे रहे थे, वैसे ही झटके IPL को भी लग रहे थे. दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर मुंबई के दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया. इस दौरान उन्होंने दोनों बार अपनी गेंदों से स्टम्प तोड़ डाले. यह स्टम्प बेहद महंगे होते हैं. ऐसे में IPL के लिए अर्शदीप की यह दो गेंदें बेहद महंगी साबित हुई.

IPL में LED स्टम्प इस्तेमाल होते हैं. इन LED स्टम्प के एक सेट की कीमत करीब 25 से 35 लाख के बीच होती है. अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग-अलग होती है. ऐसे में जब अर्शदीप ने बैक टू बैक दो गेंदों पर इन्हें तोड़ा तो IPL को कम से कम 50 से 70 लाख के बीच नुकसान हुआ.

अर्शदीप ने मैच के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा का मिडिल स्टम्प तोड़ा और फिर चौथी गेंद पर नेहल वढेरा के स्टम्प बिखेर दिए. इन बैक टू बैक विकेट ने पंजाब को मैच में भी जीत दिलाई. पंजाब ने इस मैच में मुंबई को 13 रन से मात दी.

कई IPL खिलाड़ियों की सैलरी से महंगे हैं स्टम्प
पिच के दोनों ओर लगे दो एलईटी स्टम्प के सेट को जोड़ा जाए तो इनकी कीमत 50 से 70 लाख के बीच होती है. IPL में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी IPL सैलरी 50 लाख से कम हैं. इनमें अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. ऐसे में यह चौंकाने वाली ही बात है कि स्टम्प की कीमत एक खिलाड़ी की एक साल की IPL सैलरी से भी ज्यादा है.

क्यों इतने महंगे होते हैं एलईडी स्टम्प
इन स्टम्प में एलईडी लाइट लगी होती है. यह करीबी रन आउट और स्टम्पिंग जैसे फैसलों में थर्ड अंपायर की बहुत मदद करती हैं. जैसे ही इन स्टम्प्स से बॉल या हाथ टच होता है तो इनकी एलईडी चमकने लगती है, जिससे थर्ड अंपायर को फैसला देने में आसानी होती है. इसके साथ ही इन स्टम्प में माइक भी होता है, जिससे गेंद और बल्ले के संपर्क का पता चल जाता है. इस स्टम्प में कैमरे भी लगे होते हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: हेनरिक क्लासेन की इस हरकत पर जड्डू को आया जमकर गुस्सा, कुछ इस अंदाज में निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget