एक्सप्लोरर

इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक रकम, सरोजिनी मार्केट के भाव में बिके

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में कई टॉप खिलाड़ियों पर उम्मीद से कम बोली लगी है. जानिए किन टीमों ने बड़े खिलाड़ियों को सस्ते में खरीदा है.

IPL 2025 Mega Auction Shocking Buys: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में करोड़ों रुपये पानी की तरह बह रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीद कर इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया है. उनके अलावा श्रेयस अय्यर पर लगी 26.75 करोड़ की बोली ने सनसनी मचा दी है, उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा है. मगर नीलामी में अब तक कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो बहुत महंगे बिक सकते थे लेकिन टीमों ने उन्हें बहुत सस्ते में खरीद कर खुद को बंपर फायदा पहुंचाया है.

1. केएल राहुल - 14 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

केएल राहुल को आईपीएल 2024 के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज किया था. वो कप्तान रहे हैं, विश्व-स्तरीय विकेटकीपर हैं और एक टॉप बल्लेबाज भी हैं. इतनी प्रतिभाओं को देखते हुए उनपर बोली कम से कम 20-25 करोड़ जाने की उम्मीद की जा रही थी. मगर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें महज 14 करोड़ रुपये में खरीद कर काफी बढ़िया खरीद को अंजाम दिया है.

2. ग्लेम मैक्सवेल - 4.20 करोड़ (पंजाब किंग्स)

ग्लेन मैक्सवेल साल 2020 से RCB के लिए खेल रहे थे और पिछला सीजन खेलने के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें महज 4.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. मैक्सवेल आखिरी बार साल 2017 में पंजाब के लिए खेलते दिखे थे.

3. रचिन रवींद्र - 4 करोड़ (CSK)

रचिन रवींद्र ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. पिछले सीजन उन्होंने 10 मैचों में CSK के लिए 222 रन बनाए थे. वो अपने 160 से अधिक स्ट्राइक रेट की वजह से चर्चाओं में आए थे. रवींद्र के इंटरनेशनल क्रिकेट में बढ़ते कद को देखते हुए 4 करोड़ रुपये की रकम बेहद कम दिखाई पड़ती है.

4. एडन मार्करम - 2 करोड़ (LSG)

एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा कप्तान हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. मार्करम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनका क्रिकेट आईक्यू लाजवाब है. इसके बावजूद उनपर किसी ने 2 करोड़ रुपये से अधिक बोली नहीं लगाई.

5. मिचेल मार्श - 3.40 करोड़ (LSG)

मिचेल मार्श बैटिंग में बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर हैं और गेंदबाजी से भी निरंतर विकेट चटकाते आए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 666 रन और 37 विकेट लिए हैं. पिछला सीजन खेलने के लिए उन्हें DC ने 6.50 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी, लेकिन इस बार लखनऊ ने उन्हें 3.40 करोड़ की रकम देकर सस्ते में खरीदा है.

यह भी पढ़ें:

Ravichandran Ashwin IPL 2025: अश्विन की हुई घर वापसी, IPL मेगा ऑक्शन में CSK ने करोड़ों खर्च करके खरीदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget