एक्सप्लोरर

IPL 2021: सिर्फ 12 खिलाड़ियों को मिला दो करोड़ का प्राइस टैग, जानें स्मिथ के अलावा कौन हैं शामिल

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन अप्रैल-मई में होगा. नए सीजन के लिए 18 फरवरी को होने वाले नीलामी में 292 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं. स्टीव स्मिथ समेत 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी बोली 2 करोड़ रुपये की कीमत से शुरू होगी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है. बीसीसीआई ने 18 फरवरी के बोली के लिए 292 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. 18 फरवरी को 8 टीमें 292 में से 61 खिलाड़ियों पर अगले सीजन के लिए दांव लगाएंगी. जिन 292 खिलाड़ियों को इस बोली में शामिल किया गया है उनमें 164 भारतीय हैं जबकि 125 विदेशी. एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को भी 18 फरवरी को होने वाली बोली में शामिल किया गया है.

इस बार बोली में स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, हरभजन सिंह, केदार जाधव, मोइन अली जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये के मूल्य वर्ग में रखा गया है. इसका मतलब हुआ कि इन खिलाड़ियों की बोली 2 करोड़ रुपये से शुरू होगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास सर्वाधिक 13 स्थान उपलब्ध हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खरीद सकता है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे अधिक 53 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी जबकि हैदराबाद के बाद 11 करोड़ (10 करोड़ 75 लाख) से कुछ कम राशि है. चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22 करोड़ 70 लाख रुपये हैं और उसके पास सात स्थान उपलब्ध हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की भी लगेगी बोली

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को संशोधित सूची में 20 लाख रुपये के सबसे कम आधार मूल्य के वर्ग में जगह मिली है. मैक्सवेल और स्मिथ के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में शाकिब अल हसन, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को सर्वाधिक आधार मूल्य के वर्ग में शामिल किया गया है.

डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य के वर्ग में 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है जबकि भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और तेज गेंदबाज उमेश यादव एक करोड़ रुपये के तीसरे वर्ग में हैं. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगी.

PAK Vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 में 3 रन से हराया, रिजवान ने जड़ा शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget