एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने हार पर तोड़ी चुप्पी, उथ्थपा ने बताया कहां हुई गलती

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से नाकाम नज़र आई. दिग्गज खिलाड़ी ने अब टीम की हार की वजह बताई है.

राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में 37 रन से हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में यह राजस्थान रॉयल्स की पहली हार थी. हार के बाद राजस्थान के दिग्गज खिलाड़ी रोबिन उथप्पा ने स्वीकार किया है कि बल्लेबाजों की गलती की वजह से टीम 175 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई. उथ्थपा ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों ने जल्दी की और वह पिच को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे.

रॉयल्स के सामने 175 रन का लक्ष्य था लेकिन केकेआर के गेंदबाजों के सामने उसका स्कोर एक समय आठ विकेट पर 88 रन था. टॉम कुरेन ने नाबाद 54 रन बनाकर हार का अंतर कम किया. उथप्पा ने कहा, ''मैच में बाद में विकेट काफी धीमा हो गया था और गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी. निश्चित तौर पर गेंदबाजों पर हावी होने के लिये हम सामंजस्य बिठाने के लिये थोड़ा समय ले सकते थे.''

उथ्थपा ने कहा कि उनकी टीम ने रणनीति में बदलाव नहीं किया. उन्होंने कहा, ''हमने अलग तरह की क्रिकेट खेली है और इस मैच में भी बल्लेबाजी में हमने उसी तरह का रवैया अपनाया.''

रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करने के बाद यह लचर प्रदर्शन किया. उथप्पा ने कहा, ''हमने पिछले मैच में बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. उस मैच से हमारा काफी मनोबल बढ़ा. इसके अलावा हमें लगा कि विकेट अच्छा खेलेगा. हम विकेट की तेजी से सामंजस्य बिठाने में थोड़ा और समय ले सकते थे और उसके बाद गेंदबाजों पर हावी हो सकते थे.''

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार का खामियाजा राजस्थान रॉयल्स की टीम को प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन का स्थान गंवाकर चुकाना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

IPL 2020: KKR की जीत ने बदले Points Table के समीकरण, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget