एक्सप्लोरर

KKR vs RR: ऐसी हो सकती है राजस्थान और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

आईपीएल 2020 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2020 KKR vs RR, Match Preview: आईपीएल 2020 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता को उसके पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी जबकि राजस्थान ने अपना पिछला मैच धमाकेदार तरीके जीता है. राजस्थान ने इस सीजन में अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि कोलकाता को एक जीत और एक हार मिली है. इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी.

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर बनाये रखना है तो उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया.

पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकार्ड लक्ष्य को हासिल किया. रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है. उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां ओस की भी अहम भूमिका होगी. पिछले पांच मुकाबले में यहां दो मैचों का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ है.

Pitch Report- पिच रिपोर्ट

शारजाह और अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. यहां का मैदान काफी बड़ा है. वहीं यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर तीन-तीन स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतर सकती हैं. हालांकि यहां पिछली 10 पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं.

मैच प्रेडिक्शन

हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज रहने की पूरी संभावना है.

कोलकाता नाइटराडइर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयॉन मोर्गन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शिवम मावी और पैट कमिन्स.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथत्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट

DC vs SRH: आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर से चौथे खिलाड़ी बने अब्दुल समद, पहले ही मैच में दिखाया दम

DC vs SRH: मैन ऑफ द मैच बनकर भावुक हुए राशिद खान, दिवंगत माता-पिता को समर्पित किया अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget