एक्सप्लोरर

IPL 2020, MI vs SRH Preview:  करो या मरो मुकाबले में हैदराबाद आज भिड़ेगी मुंबई से, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल प्वाइंट टेबल में हैदराबाद की टीम अभी 5वें नंबर पर है. हैदराबाद ने अब तक 13 मैचों में छह मुकाबले में जीत हासिल की है. मुंबई इंडियंस को हराने पर ही हैदराबाद आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

आईपीएल में अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त देने वाली सनराइजर्स हैदराबाद आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम और पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस को हराने पर ही हैदराबाद आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. हैदराबाद की टीम का नेट रन रेट बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं.

हैदराबाद अभी 5वें नंबर पर

आईपीएल प्वाइंट टेबल में हैदराबाद की टीम अभी 5वें नंबर पर है. हैदराबाद ने अब तक 13 मैचों में छह मुकाबले में जीत हासिल की है. अभी टीम के 12 अंक है. हैदराबाद की टीम अगर जीतती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. सनराइजर्स का नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से काफी अच्छा है. इस आधार पर जीत के साथ ही वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.

साहा के आने टीम में बना संतुलन

हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने बड़ा जोखिम उठाते हुए आक्रामक जॉनी बेयरस्टो की जगह ऋद्धिमान साहा को अंतिम एकादश में शामिल किया. साहा ने पिछले दो मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसके अलावा हैदराबाद बेयरस्टो की जगह जेसन होल्डर को खिलाकर टीम संयोजन बनाने में भी कामयाब दिख रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है.

मुंबई को नहीं खली रोहित की कमी

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई अपने पिछले मुकाबलों में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई. ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने नई और पुरानी गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी की है. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर आईपीएल में 43 विकेट झटके हैं.

टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यवाहक कीरोन पोलार्ड प्रभावशाली रहे हैं. वहीं ओपनिंग की भूमिका में ईशान किशन भी खरे उतरे हैं. प्वॉइंट टेबल में टॉप पर जगह पक्की कर चुकी मुंबई की टीम आज हैदराबाद को कोई मौका नहीं देना चाहेगी.

मुंबई इंडिंयस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन:

डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम.

IPL 2020 Playoff: मुंबई, दिल्ली, कोलकाता की जगह पक्की, जानें हैदराबाद-कोलकाता में किसका चांस

IPL 2020: हैदराबाद के पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, Points Table, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget