एक्सप्लोरर

IPL 2020: CSK इसी सीजन में करेगी बड़े बदलाव, कप्तान धोनी ने किया एलान

IPL 2020: धोनी की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में फ्लॉप साबित हुई है. टीम ने अब बड़े बदलाव करने का एलान कर दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. सीएसके की टीम अब तक खेले गए 11 में से 8 मैच हारकर प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. कप्तान धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. धोनी का कहना है कि अगले साल को ध्यान में रखते हुए टीम अब युवाओं खिलाड़ी को मौके देगी.

धोनी ने कहा कि अगले साल के लिये तस्वीर साफ होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा, ''अगले साल बहुत सारे अगर मगर होंगे . आने वाले तीन मैचों में युवा खिलाड़ियों को परखा जायेगा . अगले साल को ध्यान में रखकर देखेंगे कि कौन डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सकता है और कौन बल्लेबाजी का दबाव झेल सकता है . अगले तीन मैचों में नये चेहरों को आजमाया जायेगा.''

शुक्रवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास की अपनी सबसे खराब परफॉर्मेंस दी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहली बार आईपीएल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

प्ले ऑफ की रेस से बाहर हुई टीम

धोनी का मानना है कि इस सीजन में उनकी टीम की हर कोशिश बेकार गई. कप्तान ने कहा, ''खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिये जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके. क्या हमने अब तक के अपने रिकार्ड के अनुसार खेला. नहीं, हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए.''

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने प्ले ऑफ में जगह नहीं बनाई है. धोनी ने इस सीजन की शुरुआत से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. ऐसे में हो सकता है कि धोनी इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह दें.

कपिल देव की हॉस्पिटल से पहली तस्वीर आई सामने, दुआओं के लिए सभी को शुक्रिया कहा

IPL 2020: बतौर बल्लेबाज धोनी ने इस सीजन में किया है बेहद निराश, एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget