एक्सप्लोरर
सचिन समेत दिग्गजों ने की धोनी के कप्तानी करियर की प्रशंसा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 05 Jan 2017 01:45 PM (IST)
1/9

मोहम्मद कैफ़ ने लिखा, "आपने 9 साल तक टीम का नेतृत्व किया और बढ़िया नतीजे दिए. भारत आपको कप्तान के रूप में पाकर ख़ुश है."
2/9

फिल्म एमएस धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी में कप्तान धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, "आपके जैसा कोई नहीं. आप लाखों लोगों की मुस्कान की वजह हैं. आपको मेरा सलाम."
3/9

मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कहा, "सभी बातों को ध्यान में रख कर देखें तो उन्होंने सही फ़ैसला लिया है. बीते कुछ सालों में यह कोहली की टीम बन चुकी है. इस फ़ैसले के बारे में एक अच्छी बात ये है कि अभी भी धोनी का कोई सानी नहीं. हालांकि मैं जानना चाहता हूं कि इस फ़ैसले के लिए किसकी राय ली गई थी. मुझे किसी पर शक़ नहीं."
4/9

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लिखा, "धोनी आप भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं. आपने टीम को नई उंचाईयों तक पहुंचाया और आप देश में कइयों के लिए प्रेरणा बने."
5/9

कप्तान धोनी के साथी और स्टार बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने लिखा, 'भारत का वो सबसे सफल कप्तान जिसने अपनी सोच को हकीकत में तब्दील किया, जिन्होंने कई लोगों को सपने देखने और उन्हें हकीकत में तब्दील करने के लिए प्रेरित किया. आपको सलाम'
6/9

इरफान पठान ने लिखा, 'बतौर कप्तान धोनी की विरासत का बखान करने के लिए शब्द भी कम है, बेहद शानदार एमएस धोनी.'
7/9

तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि 'धोनी को टी 20 और वनडे विश्वकप में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई. मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है. यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है.'
8/9

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है.’’ देश के सबसे सफल कप्तान धोनी ने आज भारत के सीमित ओवरों के कप्तान का पद छोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया. इस प्रकार उनका शानदार नेतृत्व का दौर समाप्त हुआ.
9/9

खेल जगत ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई दी जिसमें सचिन, रोहित, कैफ, हर्षा भोगले जैसे दिग्गज शामिल रहे.
Published at : 05 Jan 2017 01:45 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
स्पोर्ट्स
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
स्पोर्ट्स
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
स्पोर्ट्स
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर























