एक्सप्लोरर

कोलकाता टी-20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी, सीरीज में 1-0 की बढ़त

शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए 16 रन के कुल योग पर मेहमान टीम को पहला झटका दिया.

कोलकाता: भारतीय टीम ने रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी. यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं. मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की शुरूआत खराब

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा को छह के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस ने अपना शिकार बनाया. थॉमस ने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और 16 कुल योग पर शिखर धवन (3) को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरा झटका दिया. मेजबान टीम के स्कोर में 19 रन ही जुड़े थे कि कप्तान कार्लोस ब्राथवेट ने ऋषभ पंत को एक के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.

लोकेश राहुल (16) भी ज्यादा देर क्रजी पर टिक नहीं सके. उन्होंन ब्राथवेट की छोटी गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा और बाउंड्री लाइन के पास खड़े डारेन ब्रावो को अपना कैच थमा बैठे. इसके बाद, मनीष पांडे (19) और दिनेश कार्तिक (31 नाबाद ) के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई जिसे खैरी पिएरे ने तोड़ा.  पांडे के जाने के बाद कार्तिक ने क्रुणाल पांड्या (21 नाबाद) के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत तक पहुंचाया. पांड्या ने केवल नौ गेंदों का सामना किया और तीन चौके जड़े. इससे पहले, कुलदीप यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई. शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए 16 रन के कुल योग पर मेहमान टीम को पहला झटका दिया.

उमेश यादव ने दिनेश रामदीन (2) के रूप में पहला विकेट लिया. वेस्टइंडीज के नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और 49 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. सलामी बल्लेबाज शाई होप 14 के निजी स्कोर पर रनआउट हुए जबकि शिमरोन हेटमायेर (10) और केरन पोलार्ड (14) को जसप्रीत बुमराह तथा पांड्या ने आउट किया. इसके बाद, कुलदीप यादव ने अपना जलवा बिखेरा और तीन विकेट चटका कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. यादव ने ब्रावो (5), रोवमैन पावेल (4) और ब्राथवेट (4) को पवेलियन की राह दिखाई.

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे फाबियान एलान को भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे खलील अहमद ने 27 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया. कीमो पॉल ने नाबाद 15 और पिएरे ने नाबाद नौ रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget