एक्सप्लोरर

ENGvIND: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T-20 आज, सीरीज अपने नाम करने उतरेंगे विराट के वीर

भारत अगर सीरीज 2-0 से जीतता है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जायेगा जबकि 3-0 से जीतने पर वह पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर आ जायेगा.

कार्डिफ: पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम आज होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में फिरकी से खौफजदा इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. पहले मैच में कुलदीप यादव ने 24 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि के एल राहुल ने नाबाद शतक जमाया. भारत ने बेहतरीन हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान को आठ विकेट से हराकर सीरीज में बढत बनाई थी.

नवंबर 2017 के बाद एक भी टी- 20 सीरीज नहीं हारा भारत

आज का मैच जीतकर विराट कोहली एंड कंपनी सीरीज झोली में डालना चाहेगी. भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है. इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था. उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी- 20 सीरीज नहीं गंवाई है.

3-0 से सीरीज जीतने दूसरे स्थान पर आ जायेगा भारत

भारत अगर सीरीज 2-0 से जीतता है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जायेगा जबकि 3-0 से जीतने पर वह पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर आ जायेगा. दूसरी ओर भारत को ऐसा करने से रोकने के लिये आस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे में चल रही मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज के अगले दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर इंग्लैंड अगर हारता है तो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद सातवें स्थान पर आ जायेगा.

कुलदीप यादव की गेंदबाजी फिर बनेगी इंग्लैंड की लिए परेशानी!

इंग्लैंड ने पिछले 10 टी20 मैचों में से 5 ही जीते हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिये सबसे बड़ी चिंता चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदबाजी होगी. पहले मैच में हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने खिलाड़ियों से क्रीज पर संयम बरतने और गेंद को सावधानी से देखने की अपील की थी.

इंग्लैंड के शीर्षक्रम ने तेज आक्रमण को बखूबी झेला था जो भारत के लिये चिंता का सबब है. उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार दोनों ओल्ड टैफर्ड में नाकाम रहे थे. एक मैच के बाद भारतीय टीम प्रबंधन बदलाव करने के मूड में नहीं होगा. युजवेंद्र चहल को महंगे साबित होने के बावजूद टीम में बरकरार रखा जा सकता है.

रात 10 बजे शुरु होगा मैच

आज के मैच पर मौसम की गाज भी गिर सकती है. अब तक खिली धूप में खेलने के बाद यहां आसमान बादलों से घिरा है और हल्की बारिश हो रही है. बायीं बाजू में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज टिम कुरेन इंग्लैंड टीम से बाहर है. उनकी जगह उनके भाई सैम को जगह दी गई है. मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 10 बजे शुरु होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, DC में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी
छक्कों में सबसे आगे निकले अभिषेक शर्मा, सब छूट गए पीछे
छक्कों में सबसे आगे निकले अभिषेक शर्मा, सब छूट गए पीछे
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget