एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: आज इंग्लैंड के लिए रवाना होगा टीम इंडिया का पहला बैच, विराट कोहली समेत यह प्रमुख खिलाड़ी शामिल

India vs Australia: भारतीय टीम को इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. इसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का पहला बैच आज रवाना होगा.

India vs Australia, WTC Final 2023: भारतीय टीम को इंग्लैंड में 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ खेलना है. इसको लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 3 बैच में इंग्लैंड के लिए रवाना किया जाएगा. आईपीएल के 16वें सीजन के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीमों में शामिल भारतीय WTC टीम के सदस्यों का पहला बैच 23 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगा. इसमें प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली के अलावा रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव शामिल हैं. 

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में पहला बैच आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगा. आरसीबी के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने के बाद विराट कोहली भी WTC फाइनल मैच की तैयारी के लिए पहले बैच के साथ रवाना हो रहे हैं और इसमें उनके साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं. BCCI के सूत्र ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि कुल 2 या 3 बैच में टीम रवाना होगी. 

जयदेव उनादकट भी इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना

आईपीएल के 16वें सीजन में नेट्स में अभ्यास के दौरान चोटिल होने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी इंग्लैंड के लिए पहले बैच के साथ रवाना होंगे. उनादकट अभी तक पूरी तरह से अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं. BCCI की मेडिकल टीम लंदन में लगातार उनकी फिटनेस को लेकर नजर बनाए रखेगी और उसी अनुसार उनादकट की उपलब्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा.

जयदेव उनादकट को लेकर बीसीसीआई के एक ऑफिशियल ने इनसाइड स्पोर्ट को दिए अपने बयान में कहा कि जी जयदेव टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं. वह अपने रिहैब को पूरा करने के काफी करीब हैं. लेकिन अभी उन्हें मैच के लिए फिट होना बाकी है. उन्होंने अभी थोड़ी गेंदबाजी करना शुरू किया है. लेकिन हमें उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते तक पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: RCB की हार के बाद फैंस ने सारी हदें की पार, गिल की बहन को लेकर कर रहे आपत्तिजनक टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget