एक्सप्लोरर

सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एगर


सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एगरसौजन्य: AFP

चेन्नई: आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर एशटन एगर ने कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में कलाईयों के स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे.


सीमित ओवरों की क्रिकेट में कलाईयों के स्पिनरों के प्रभाव पर बात करते हुए एगर ने कहा, ‘‘वे (लेग स्पिनर) वास्तव में सीमित ओवरों की क्रिकेट में काफी उपयोगी रहे हैं क्योंकि वे दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं.’’ 


उन्होंने आस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र से पूर्व पत्रकारों से कहा, ‘‘जब रात का समय होता है तो 'रॉंग उन' को समझना बहुत मुश्किल होता है. आम तौर पर वे विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होते हैं. वे आक्रमण के लिये अच्छे विकल्प हैं.’’ 


अपने साथी एडम ज़म्पा और भारत के कलाईयों के दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के संदर्भ में एगर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वे श्रृंखला में अहम भूमिका निभाएंगे. अभी वे तीन हैं और उन्हें गेंद को स्पिन कराने के लिये स्पिनरों के अनुकूल विकेट की भी जरूरत नहीं है और वे सभी चतुर भी हैं. चहल और विशेषकर जम्पा के पास स्लाइडर और रॉंग उन हैं. वह कई तरह की गेंद कर सकता है और वह जानता है कि इनका उपयोग कब करना है. यह देखना दिलचस्प है कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं.’’ 


बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि उन्हें जम्पा के साथ अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है.


एगर ने कहा, ‘‘यह सब विकेट पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि एडम निश्चित तौर पर टीम में मुख्य स्पिनर है और उसने आईपीएल और पिछले दौरे में अच्छी गेंदबाजी की थी. अगर विकेट अनुकूल रहा तो हम दोनों अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं. ’’ इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एगर ने तब नंबर 11 बल्लेबाज के रूप में 98 रन बनाये थे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट श्रृंखला में लंबे समय बाद वापसी करना अच्छा रहा.


एगर ने कहा, ‘‘मैं वापसी से बहुत खुश हूं. मैं अब काफी सहज महसूस कर रहा हूं. मैंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget