एक्सप्लोरर

World Test Championship: डब्लूटीसी में हुआ बड़ा बदलाव, हर मैच के लिए अब मिलेंगे इतने प्वाइंट्स

World Test Championship: आईसीसी ने एलान किया है कि इंडिया और इंग्लैंड सीरीज के साथ दोबारा से डब्लूटीसी का आगाज होगा. लेकिन इस बार डब्लूटीसी में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं.

World Test Championship: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़े बदलाव का एलान किया है. आईसीसी के बदलाव के बाद डब्लूटीसी में जीत दर्ज करने पर 12 प्वाइंट्स, ड्रा पर चार प्वाइंट्स और मैच टाई होने पर छह प्वाइंट्स दिये जाएंगे. इसके साथ ही आईसीसी ने एलान किया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दोबारा आगाज होगा. 

आईसीसी ने पहले ही डब्लूटीसी के प्वाइंट्स सिस्टम में बदलाव करने के संकेत दे दिए थे. बुधवार को इन बदलावों को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है. इससे पहले प्रत्येक टेस्ट सीरीज के लिये 120 प्वाइंट्स तय किये गये थे. इस प्वाइंट सिस्टम की काफी आलोचना हुई.

पहले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में दो टेस्ट मैचों की एक सीरीज में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 60 प्वाइंट्स मिल जाते थे, जबकि पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक मैच जीतने पर केवल 24 प्वाइंट्स मिलते थे.

प्वाइंट्स सिस्टम में हुई थी बदलाव की मांग

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलारडाइस ने कहा कि पिछले साल की दिक्कतों से सबक लेकर ये बदलाव प्वाइंट्स टेबल को आसान बनाने के लिए लागू हुए हैं. अलारडाइस ने आईसीसी के बयान में कहा, ''हमें प्रतिक्रिया मिली कि पिछली प्वाइंट्स सिस्टम को आसान बनाने की जरूरत है. क्रिकेट समिति ने प्रत्येक मैच के लिये एक नए बदलाव इसी वजह से लागू किए हैं.''

जून 2023 में समाप्त होने वाले डब्ल्यूटीसी के दूसरे साइकल में पांच टेस्ट मैचों की केवल दो सीरीज शामिल हैं. इनमें भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अलावा इस साल आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज श्रृंखला शामिल है.

आस्ट्रेलिया के अगले साल के भारत दौरे में चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे. यह नये साइकल में चार मैचों की एकमात्र सीरीज होगी. नौ टेस्ट टीमें कुल छह-छह सीरीज खेलेंगी. इनमें से पिछली बार की तरह तीन सीरीज स्वदेश और तीन विदेश में खेलनी होंगी.

IND Vs ENG Women: हरमनप्रीत की टीम के पास है इतिहास रचने का मौका, शेफाली वर्मा से हैं बड़ी उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget