एक्सप्लोरर

World Cup Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, वेस्टइंडीज को 35 रनों से हराया

Zimbabwe vs West Indies: जिम्बाब्वे ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टीम ने वेस्टइंडीज को 35 रनों से हराया.

Zimbabwe vs West Indies World Cup Qualifiers 2023: आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 में जिम्बाब्वे ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टीम ने शनिवार को वेस्टइंडीज को 35 रनों से हराया. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 269 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 233 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 68 रनों की पारी खेली. इसके साथ-साथ दो विकेट भी लिए. रेयान बर्ल ने भी अर्धशतक जड़ा. 

जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवरों में 268 रन बनाए. इस दौरान रजा ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए. रजा की इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी शामलि रहे. रेयान ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. ओपनर और कप्तान क्रेग इरविन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए. जॉयलॉर्ड ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. 

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवरों में 42 रन देकर 2 मेडन ओवर भी निकाले. कीमो पॉल ने 10 ओवरों में 61 रन देकर 3 विकेट लिए. अकील हुसैन ने 8 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिए. रोस्टन चेस और मेयर्स ने एक-एक विकेट लिए.  

जिम्बाब्वे के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 233 रनों के स्कोर पर सिमट गई. टीम के लिए ओपनर काइल मेयर्स ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 72 गेंदों में 56 रन बनाए. ब्रैंडन किंग ने 20 रन बनाए. रोस्टन चेज ने 44 रनों का योगदान दिया. निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में 34 रन बनाए. जेसन होल्डर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2 विकेट लिए. उन्होंने 8 ओवरों में 36 रन दिए. रिचर्ड नगरावा ने 6 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. जुमरबानी ने 7 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. 

बता दें कि जिम्बाब्वे ने विश्व कप क्वालीफायर्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 8 विकेट से हराया था. इसके बाद नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया था. अब वेस्टइंडीज पर 35 रनों से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: तो क्या एशिया कप में भी नहीं खेल सकेंगे केएल राहुल? टीम इंडिया को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे करें करियर की शुरुआत?
How to do Fasting: क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
क्या व्रत रखने से आप चुराते हैं दिल? पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने की दवा होता है उपवास
Embed widget