एक्सप्लोरर

World Cup 2023: क्या भारत की जमीन पर वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया है पाकिस्तान?

PAK vs NED: पाकिस्तान को भारत में अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत का इंतजार है. आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पास यह इंतजार खत्म करने का मौका है.

WC 2023, PAK vs NED: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज (6 अक्टूबर) से अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाक के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती होगी. वैसे, नीदरलैंड्स के मुकाबले पाकिस्तान बेहद मजबूत टीम है, लेकिन एक आंकड़ा है जो पाक टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है.

दरअसल, पाकिस्तान ने आज तक भारतीय सरज़मीं पर एक भी बार वर्ल्ड कप मुकाबला नहीं जीता है. भारत में पहले भी तीन बार वर्ल्ड कप मुकाबले खेले गए हैं लेकिन पाकिस्तान को हर बार खाली हाथ ही लौटना पड़ा है.

भारत ने 1987, 1996 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की है. इन तीन वर्ल्ड कप में केवल दो बार पाकिस्तान को भारत में खेलने का मौका मिला. ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीनों वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भी भारत के साथ मेजबानी कर रहा था, ऐसे में पाकिस्तान के सभी मुकाबले उसी की सरज़मीं पर खेले गए. केवल उन मैचों में पाकिस्तान को भारत आना पड़ा, जिनमें उसका मुकाबला भारत से ही था. ऐसा केवल दो बार हुआ और दोनों बार पाकिस्तान को शिकस्त मिली.

दोनों बार भारत से मिली हार
पाकिस्तान ने भारत में अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 1996 में खेला. बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 39 रन से मात खानी पड़ी. इसके बाद वर्ल्ड कप 2011 में भी पाकिस्तान की टीम भारत आई. मोहाली में मैच खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हरा दिया. इस तरह पाकिस्तान अब तक भारत में वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है.

पाकिस्तान के पास आज है अच्छा मौका
पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के मुकाबले काफी मजबूत है. ऐसे में पाकिस्तान के पास आज होने वाले मुकाबले को जीतकर भारत में अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है. वैसे नीदरलैंड्स भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को पीछे छोड़कर वर्ल्ड कप में पहुंची है, ऐसे में पाक के लिए आज भी चुनौती इतनी आसान नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: आज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टक्कर, कैसी होगी प्लेइंग-11; पिच और मौसम का मिजाज भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget