एक्सप्लोरर

World Cup 2019: इमरान ताहिर और जेपी ड्यूमनी ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

World Cup 2019: विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर इरान ताहिर और जेपी ड्यूमनी ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया.

विश्व कप 2019 का आखिरी लीग मैच कल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराया. हालांकि इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीकी की टीम शुरुआत खराब रही लेकिन अंतिम मैच में वह जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा हुई.

ऐसी ही विदाई टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर और जेपी ड्यूमनी को भी मिली. ताहिर और ड्यूमनी का यह आखिरी वनडे मैच था. इस मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया.

अपने आखिरी वनडे मैच के बाद इमरान ताहिर ने कहा, ''क्रिकेट से दूर होकर वह अब अपने पत्नी और परिवार को समय देना चाहते हैं. उन्होंने मेरे लिए कई तरह के समझौते किए अब मेरी बारी की मैं उन्हें वो सब कुछ दूं जिसकी उन्हें जरूरत है.''

वहीं जेपी ड्यूमनी का मनना है कि, ''इस खेल से दूर होना आसान नहीं है. वह हमेशा इस खेल और इससे जुड़ी बेहतरीन लम्हों को याद करेंगे. वह अपनी बल्लेबाजी और मैदान पर जिन खिलाड़ियों से उनकी दोस्ती हुई उसे वह हमेशा याद करेंगे.''

अपने आखिरी वनडे मैच में इमरान ताहिर ने 9 ओवर की गेंदबाजी में 59 रन खर्च एक विकेट लिए जबकि ड्यूमनी ने बल्लेबाजी में 14 रन बनाए.

40 साल के ताहिर के क्रिकेटिंग करियर पर नजर डाले तो साउथ अफ्रीका के लिए वह 20 टेस्ट 107 वनडे और 38 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में ताहिर ने 57 विकेट लिए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 173 विकेट दर्ज है.

वहीं टी-20 में ताहिर ने 63 विकेट लिए हैं.

ताहिर के अलावा 35 साल के ड्यूमनी साउथ अफ्रीका के लिए  46 टेस्ट, 199 वनडे और 81 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में ड्यूमनी ने साउथ अफ्रीका के लिए 2103 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल है.

वहीं वनडे में उनके नाम 5117 रन दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 27 अर्द्धशतक और 4 शतक भी लगाए हैं जबकि टी-20 में 1934 रन बनाए हैं.

बल्लेबाजी के अलावा ड्यूमनी ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है. ड्यूमनी ने टेस्ट फॉर्मेट में 42, वनडे में 69 और टी-20 में 21 विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

वीडियोज

Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’
Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget