एक्सप्लोरर

Women's T20 Challenge: रोमांचक मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को दो रन से हराकर टूर्नामेंट में की विजयी शुरुआत

महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

कप्तान स्मृति मंधाना (90) के बाद गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के पहले मैच में सुपरनोवाज को दो रन से हराकर लीग में अपनी विजयी शुरुआत की है.

ट्रेलब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 140 रनों का स्कोर बनाया और फिर सुपरनोवाज को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 138 रनों पर रोक दिया.

ट्रेलब्लेजर्स से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरनोवाज ने छह रन के स्कोर पर ही प्रिया पूनिया (1) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद चमारी अटापट्टु (26) और जेम्मिाह रोड्रिग्स (24) ने दूसरे विकेट लिए 49 रन की साझेदारी की.

जेम्मिाह रन आउट हो गई. उन्होंने 19 गेंदों की पारी में चार चौके जड़े. जेम्मिाह के आउट होने के बाद अटापट्टु भी टीम के 63 के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड की गेंद पर हरलीन देओल को थमा बैठी. अटापट्टु ने 34 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए.

सुपरनोवाज ने इसके बाद 74 के स्कोर पर नताली स्काइबर (1) के रूप में अपना चौथा और 122 के स्कोर पर सोफी डिवाइन (32) के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया. डिवाइन ने 22 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए.

सुपरनोवाज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर डटी हुई थी.

हरमनप्रीत ने झूलन गोस्वामी के इस ओवर में चार चौके लगाकर मैच को लगभग सुपरनोवाज की झोली में डाल ही दिया था. लेकिन अपने झूलन ने अनुभव का फायदा उठाकर दो गेंदें खाली निकाल दी और ट्रेलब्लेजर्स को दो रन से रोमांचक जीत दिला दी.

हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर 46 रन की नाबाद पारी में सात चौके लगाए.

ट्रेलब्लेजर्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड और सोफी एक्सलेस्टोन ने दो-दो विकेट हासिल किए.

इससे पहले, ट्रेलब्लेजर्स ने कप्तान स्मृति मंधाना (90) की दमदार पारी के दम पर पांच विकेट पर 140 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसके गेंदबाजो ने इस स्कोर का बचाव कर लिया.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स को 11 रन के अंदर ही सूजी बेट्स (1) के रूप में पहला झटका लग गया. लेकिन, इसके बाद मंधाना और हरलीन देओल (36) ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया.

हरलीन ने 44 गेंदों की पारी में तीन चौक लगाए. उनके आउट होने के बाद मंधाना भी अपना शतक पूरा नहीं कर सकीं और आउट हो गईं. वह शतक के करीब थीं लेकिन एक लंबा शॉट खेलने के प्रयास में वह सीमा रेखा पर चमारी अटापट्टू के हाथों लपकी गईं.

मंधाना ने 67 गेंदों की दमदार पारी में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए.

स्टेफनी टेलर ने दो रन बनाए जबकि दयालन हेमलता दो रन बनाकर नाबाद लौटीं. ट्रेलब्लेजर्स की टीम आखिरी ओवर में चार रन ही बटोर पाई.

सुपरनोवाज की ओर से राधा यादव ने दो और अनूजा पाटिल तथा सोफी डेवाइन ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget