एक्सप्लोरर

TEA, Test 1 Day 3 IND vs SA: एल्गर और डी कॉक बने भारत की राह का रोढ़ा, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 292/5

IND vs SA: तीसरे दिन चाय के समय तक मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम ने भारत के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं.

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम ने भारत के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम ने पहली पारी में 502 रन बनाए थे. जिसके जवाब में आज तीसरे दिन चाय के समय तक मेहमान टीम भारत के स्कोर से 210 रन पीछे है. तीसरे दिन मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने संघर्ष दिखाया और खासकर डीन एल्गर की शानदार पारी से उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों को मुश्किल में बांधे रखा. चाय के समय तक डील एल्गर 133 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, जबकि उनका साथ दे रहे हैं युवा विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक. डी कॉक चाय के समय तक 98 गेंदों में 69 रन बनाकर खेल रहे हैं. आज के दिन के दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाज़ों को महज़ एकमात्र विकेट मिला. मेहमान टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी को अश्विन ने 55 के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाकर भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रही एल्गर के साथ उनकी पांचवे विकेट की साझेदारी को तोड़ा. लेकिन डू प्लेसी के जाने के बाद क्विंटन डी कॉक आए जिन्होंने भारत के लिए और भी ज्यादा मुश्किलें पैदा कर दीं. एल्गर के साथ मिलकर डी कॉक ने छठे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर ली है. हालांकि अब भी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के स्कोर से 200 से अधिक रनों से पीछे है. भारतीय टीम अब चाय के बाद इस साझेदारी को तोड़कर जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीकी टीम को समेटना चाहेगी. जिससे की उसे पहली पारी के आधार पर अच्छी बढ़त मिल सके. इससे पहले भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. जिसके बाद मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मैच में मुश्किल में फंसा दिया. मयंक अग्रवाल ने इस मैच में अपने करियर का पहला टेस्ट दोहरा शतक जमाया, जबकि रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. इन दोनों बल्लेबाज़ों समेत बाकी बल्लेबाज़ों के योगदान से भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget