एक्सप्लोरर

काश मुझे अश्विन के साथ सात दिन बिताने का मौका मिलता: रसूल

 


 


 


काश मुझे अश्विन के साथ सात दिन बिताने का मौका मिलता: रसूल

नई दिल्ली: परवेज रसूल को देश के शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन इस आलराउंडर की इच्छा उस समय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने की है जब दुनिया का यह नंबर एक स्पिनर टीम इंडिया का हिस्सा हो.


 


भारत के लिए खेलने वाले कश्मीर घाटी के पहले क्रिकेटर रसूल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि अश्विन को सीरीज के लिए आराम दिया गया है. असल में जब मुझे बीसीसीआई से फोन आया तो मैंने सोचा कि मुझे पहली बार अश्विन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. उसकी क्षमता वाले खिलाड़ी के साथ सात दिन का मतलब है कि मैं काफी कुछ सीख सकता हूं.’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू में राज्य की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहा था. सुबह बीसीसीआई के कार्यालय से मुझे फोन आया और अब मैं दिल्ली के लिए उड़ान पकड़ने के लिए जा रहा हूं. ’’ रसूल का मानना है कि 2014 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने के बाद से गेंदबाज के रूप में उनमें काफी सुधार आया है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘इस साल रणजी ट्रॉफी से पहले सिर्फ स्पिनरों के लिए एनसीए शिविर था. वहां मैंने नरेंद्र हिरवानी और निखिल चोपड़ा के साथ सत्र में हिस्सा लिया. मुझे लगता है कि एनसीए में बिताए ये 20 दिन काफी फायदेमंद रहे. मुझे अपनी गेंदबाजी के आकलन का मौका मिला.’’ 


 


रसूल ने कहा, ‘‘क्योंकि आईपीएल में आपको रन रोकने की भूमिका भी निभानी होती है, मैं हवा में गेंद को तेजी से फेंकता हूं. हिरवानी सर ने मुझे कहा कि जैसे ही मैं गेंद को तेजी से फेंकूंगा गेंद कम बार घूमेगी. निखिल सर ने भी मुझे हवा में थोड़ी कम गति रखने और गेंद को हवा में अधिक समय रखने के लिए कहा. रणजी ट्रॉफी में 38 विकेट इसे सही साबित करते हैं.’’ रसूल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत ए की ओर से 38 रन पर तीन विकेट चटकाने से उन्हें टीम में वापसी करने में मदद मिली.


 


इस स्पिनर को पहली बार सीनियर टीम के मुख्य कोच और स्वयं दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अनिल सर के साथ काफी बार बात करने का मौका नहीं मिला है. यह ऐसा मौका है जहां मैं उनसे कुछ चीजें सीख सकता हूं. साथ ही टीम में विराट की मौजूदगी से मेरे लिए आसानी होगी क्योंकि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में वह मेरा कप्तान है.’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
IPL 2026 में आज चेन्नई और पंजाब की टक्कर, MS Dhoni के खेलने पर आया ताजा अपडेट, जानें
IPL 2026 में आज चेन्नई और पंजाब की टक्कर, MS Dhoni के खेलने पर आया ताजा अपडेट
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
आज पंजाब के खिलाफ CSK की हार तय! IPL के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, देखकर आप भी चौंक जाएंगे
आज पंजाब के खिलाफ CSK की हार तय! IPL के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget