एक्सप्लोरर

किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है विनोद कांबली की पर्सनल लाइफ, पहले रिसेप्शनिस्ट और फिर मॉडल से की शादी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पर्सनल लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही है.

Vinod Kambli Personal Life: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. विनोद इस समय घर चलाने के लिए काम की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से भी गुहार लगाई है. विनोद को इस वक्त बीसीसीआई से 30 हजार रुपये की पेंशन मिलती है जिससे उनका घर चल रहा है. वहीं उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की है. अपने करियर से लेकर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर विनोद हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं. आज हम आपको उनके करियर और पर्सनल लाइफ की दिलचस्प बाते बताएंगे.

मुंबई में शुरू किया क्रिकेटिंग सफर
विनोद का जन्म 10 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था. वहीं कांबली ने अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर और रिकी कॉटो के साथ रमाकांत आचरेकर के मार्गदर्शन में शिवाजी पार्क में क्रिकेट खेलते थे. विनोद ने साल 1991 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. वहीं भारत के लिए उन्होंने 2000 में आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था. कांबली ने 104 वनडे और 17 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया इस दौरान उन्होंने 3561 इंटरनेशनल रन अपने नाम किए.

कांबली ने की दो शादियां
विनोद कांबली ने दो शादियां की है. उन्होंने 1988 में पहली शादी नोएला लुईस से की थी. विनोद की पहली पत्नी पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं. उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और उनका तलाक हो गया. वहीं इसके बाद विनोद ने दूसरी शादी मॉडल एंड्रिया हेविट से की. 2018 के जुलाई महीने में कांबली की पत्नी एंड्रिया भी विवादों में आईं थी. उस वक्त एंड्रिया ने बॉलीवुड सिंर अंकित तिवारी के पिता राज कुमार तिवारी को मुंबई के एक मॉल में सबके सामने पंच मारा था. दरअसल, एंड्रिया ने राजकुमार पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था.

ऐसा रहा है विनोद कांबली का इंटरनेशनल करियर
विनोद कांबली ने अपने करियर में भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले. उनके नाम वनडे में 1084 रन और टेस्ट में 2477 रन दर्ज हैं. बचपन में सचिन के साथ ही वह क्रिकेट खेला करते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी दमदार अंदाज में की थी लेकिन बाद में वह अपनी फॉर्म बरकरार नहीं रख सके और टीम से बाहर हो गए. इसके बाद कांबली अधिकतर न्यूज चैनल्स में मैच पर चर्चा करते नजर आते थे. हालांकि लंबे समय से वह स्क्रीन से भी गायब हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: मिनटों में बिके भारत-पाक मैच के टिकट, 28 अगस्त को एशिया कप में होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

IPL 2023: क्या CSK से बाहर हो जाएंगे रवींद्र जडेजा? नवंबर में खुलेगी आईपीएल 2023 की ट्रेडिंग विंडो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget