एक्सप्लोरर

महिला एशिया कप: फाइनल में बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाज़ी

एशिया कप फाइनल में आज बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: एशिया कप फाइनल में आज बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. टॉस हारने के बाद भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरेगी. दोनों टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेला जाएगा.

डिफेंडिंग चैम्पियन भारत ने बीते दिन ही पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं बांग्लादेश महिला टीम ने मलेशिया पर 70 रनों की विशाल जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया है. फाइनल मुकाबला अब से कुछ देर बाद खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार सातवीं बार फाइनल में पहुंची है.

हालाकि लीग मैच में बांग्लादेश ने भारत को हराकर सनसनी मचा दी थी जिसके बाद दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. ये पहला मौका था जब महिला एशिया कप के 6 सालों के इतिहास में भारत को पहली बार हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा था लेकिन टीम ने पहले श्रीलंका और फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली.

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को अंडरडॉग माना जा रहा था लेकिन उसने दो बार की रनर अप पाकिस्तान और छह बार से खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को हराकर सबको हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई.

इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि 7 सालों के एशिया कप इतिहास में भारत बांग्लादेश के हाथों सिर्फ एक बार हारा है.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अच्छा खेल रही हैं. अनुभवी मिताली राज के कंधों पर भी टीम का भार होगा. इन दोनों के अलावा उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति और पूजा वस्त्राकर पर भी रन करने का दारोमदार होगा.

गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के कंधों टीम को शुरुआती सफलता दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

स्पिन भारत की ताकत है. एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव की स्पिन तिगड़ी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जल्दी समेटने का माद्दा रखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget