एक्सप्लोरर

IPL 2021: इस सीज़न ये पांच बल्लेबाज़ मचा सकते हैं धमाल, रोमांचक होगी ऑरेंज कैप की रेस

आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा. जानिए इस साल कौन से पांच बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न के शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त रह गया है. इस सीज़न का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले जानिए इस सीज़न में कौन से पांच बल्लेबाज़ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं.

1- केएल राहुल

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे. राहुल पिछले तीन सीज़न से 500 से ज्यादा रन बना रहे हैं. इसमें दो बार वह 600 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे. आईपीएल 2018, 2019 और 2020 में राहुल ने क्रमश: 659, 593 और 670 रन बनाए हैं. इस सीज़न में भी राहुल ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं.

2- सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के विश्वस्नीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव पिछले तीन साल से टीम की बल्लेबाज़ी की मुख्य कड़ी हैं. आईपीएल के पिछले सीज़न में सर्यकुमार ने 480 रन बनाए थे. वहीं उससे पहले आईपीएल 2019 और 2018 में सूर्यकुमार के बल्ले से 424 और 512 रन निकले थे. इस सीज़न में सूर्यकुमार एक बार फिर धमाल मचा सकते हैं.

3- डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऑरेंज कैप जीत चुके हैं. वह ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज़ हैं. आईपीएल 2020 में उनके बल्ले से 548 रन निकले थे. वह पिछले छह सीज़न से लगातार 500 से ज्यादा रन बना रहे हैं. इसमें तीन बार उन्होंने 600 से ज्यादा और एक बार 800 से ज्यादा रन बनाए हैं.

4- ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान ऋषभ पंत भी इस साल ऑरेंज कैप जीतने की रेस में शामिल हैं. हालांकि, पिछले सीज़न में वह सिर्फ 343 रन बना सके थे. लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. आईपीएल 2018 और 2019 में पंत के बल्ले से क्रमश: 684 और 488 रन निकले थे.

5- विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल 2020 कुछ खास नहीं रहा था. लगभग हर क्रिकेट एक्सपर्ट से आपने ऐसा सुना होगा. हालांकि, उनके आंकड़े जानकर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा. आईपीएल 2020 में कोहली के बल्ले से 466 रन निकले थे. दरअसल कोहली का कैलिबर ही इतना बड़ा है कि उनसे एक सीज़न में 700 रनों की उम्मीद की जाती है. कोहली इस साल बल्ले से अपने आलोचकों को माकूल जवाब दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: गायकवाड़-प्लेसिस करेंगे ओपनिंग, जानें CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget