एक्सप्लोरर

एशिया कप के लिए सेट है टीम इंडिया का टॉप आर्डर, रोहित-विराट का साथ देंगे ये खिलाड़ी

Asia Cup 2023: वनडे फॉर्मेट में लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया फुल स्ट्रेंथ के साथ खेलते हुए नज़र आएगी. रोहित-विराट का होना टॉप ऑर्डर को बेहद खतरनाक बनाता है.

30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है. वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए एशिया कप में तैयारी का अहम मौका है. 2019 के वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम इंडिया फुल स्ट्रेंथ के साथ खेलते हुए नज़र आएगी. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत का टॉप ऑर्डर सेट नज़र आ रहा है. अय्यर की वापसी के साथ टॉप ऑर्डर को और भी मजबूती मिलेगी.

एशिया कप में ओपनिंग का जिम्मा कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल निभाते हुए नज़र आएंगे. शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अब तक शानदार फॉर्म दिखाया है. इतना ही नहीं शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोहित शर्मा एशिया कप से ठीक पहले यह बयान दिया है कि भारत की जीत के लिए वो बड़े स्कोर बनाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने अच्छा फॉर्म दिखाया. हालांकि वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने पिछले चार साल में कुछ खास क्रिकेट नहीं खेला है. लेकिन रोहित शर्मा मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ओपनर है. रोहित शर्मा की पहचान भी बड़ी पारियां खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर है. ऐसे में एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है.

विराट कोहली पर रहेंगी नज़रें

विराट कोहली नंबर तीन पर टीम इंडिया को मजबूती देते हुए नज़र आएंगे. रोहित की तरह विराट कोहली ने भी बीते कुछ सालों में कम वनडे मुकाबले ही खेले हैं. लेकिन वो इस फॉर्मेट के बेताज बादशाह है और वनडे की वजह से ही दुनियाभर में उनको किंग कोहली का दर्जा हासिल हुआ. विराट कोहली ने टी20 के बाद टेस्ट में भी लय हासिल कर ली है. वनडे में भी विराट कोहली शतक का सूखा खत्म कर चुके हैं.

टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी भी होने जा रही है. अय्यर ने प्रैक्टिस मैच के दौरान 35 ओवर बल्लेबाजी करके फिटनेस साबित की है. अय्यर स्पिन को अच्छे तरीके से खेलते हैं और श्रीलंका की पिचों पर वो भारत के लिए बेहद अहम साबित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget