एक्सप्लोरर

Team India के साउथ अफ्रीका दौरे पर आया बड़ा बयान, BCCI अधिकारी ने कही ये बात

BCCI: बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा बशर्ते वहां कोविड-19 का नया प्रारूप मिलने के बाद स्थिति खराब नहीं हो.

 Team India South Africa Tour: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा बशर्ते वहां कोविड-19 का नया प्रारूप मिलने के बाद स्थिति खराब नहीं हो. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरा और अंतिम टेस्ट खेलना है जिसके बाद टीम वहां से आठ या नौ दिसंबर को चार्टर्ड विमान से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी. 

धूमल ने भरोसा जताया कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा तैयार जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खिलाड़ी सुरक्षित रहेंगे. पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर से खेला जाएगा. धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम उनके साथ खड़े हैं (जब वह खतरे से लड़ रहे हैं), बात सिर्फ इतनी है कि हम खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे. फिलहाल हमारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोहानिसबर्ग के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की योजना है और खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेंगे.’’

'सीरीज को नहीं हो नुकसान'

खतरे से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका के अंदर स्थलों के संभावित बदलाव पर धूमल ने कहा, ‘‘हम लगातार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अधिकारियों के संपर्क में हैं. श्रृंखला को कोई नुकसान नहीं हो उसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन अगर स्थिति खराब होती है और इससे हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता होता है तो हम देखेंगे.’’

उन्होंने, ‘‘अंत में हम भारत सरकार के परामर्श का पालन करेंगे.’’ दुनिया भर के कई देशों ने पहले ही कड़े कदम उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया है. भारत सरकार के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार हालांकि दक्षिण अफ्रीका ‘जोखिम’ वाले देशों की सूची में शामिल है. 

भारत ए टीम भी दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला खेलती रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के अगले महीने श्रृंखला के लिए वहां पहुंचने पर जैविक रूप से पूरी तरह सुरक्षित वातावरण तैयार करने का वादा किया है. भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा. 

ये भी पढ़ें- 24 घंटे के अंदर Team India को दूसरा झटका, न्यूजीलैंड के बाद पाकिस्तान ने पहुंचाया 'नुकसान'

Female Cricket Anchors: मंदिरा बेदी से शिबानी दांडेकर तक, क्रिकेट एंकरिंग में अपना जलवा दिखा चुकी हैं ये हसीनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget