एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: उमरान-मयंक का कटेगा पत्ता? जानें क्यों अर्शदीप को टीम इंडिया दे सकती है मौका

Arshdeep Singh Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अर्शदीप सिंह को मौका दे सकती है. मयंक यादव और उमरान मलिक का पत्ता कटना लगभग तय है.

Arshdeep Singh Team India: टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आगाज होगा. इसके लिए अभी तक टीमें घोषित नहीं हुई हैं. भारत के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं. इस सीजन में खिलाड़ियों की फॉर्म काफी मायने रखेगी. टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं. इसमें जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. बुमराह के साथ-साथ अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है. उमरान मलिक का पत्ता कट सकता है. मयंक यादव इस रेस का हिस्सा नहीं माने जा रहे हैं.

अर्शदीप सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन के 8 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. इस दौरान 29 रन देकर 4 विकेट लेना एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. अर्शदीप डेथ ओवर्स में भी बॉलिंग कर चुके हैं. अर्शदीप को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कमाल दिखा चुके हैं. अर्शदीप ने 16 टी20 मैचों में 62 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया के पास टी20 विश्व कप 2024 के लिए कई विकल्प हैं. इसमें मयंक यादव को भी माना जा रहा था. लेकिन वे चोट की वजह फिलहाल मैदान से बाहर हैं. मयंक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. वहीं आरसीबी के खिलाफ भी 3 विकेट लिए थे. मयंक का पत्ता कट चुका है. उमरान मलिक भी रेस से लगभग बाहर हैं. वे आईपीएल के इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

गौरतलब है कि टीम इंडिया बॉलिंग अटैक में जसप्रीत बुमराह को शामिल कर सकती है. बुमराह की जगह लगभग तय है. वे आईपीएल 2024 में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं. बुमराह ने 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है. कुलदीप ने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल भी सफल रहे हैं. लेकिन उनकी जगह कुलदीप को प्राथमिकता मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 Squad: IPL खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज देगी मौका? T20 वर्ल्ड कप के लिए ये 11 खिलाड़ी दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget