एक्सप्लोरर

सुरेश रैना खुद को ब्राह्मण बताकर बुरे फंसे, सोशल मीडिया यूजर्स ने ली क्लास

सुरेश रैना ने एक सवाल के जवाब में खुद को ब्राह्मण बताया है. सोशल मीडिया सुरेश रैना पर इस बयान के चलते निशाना साध रहे हैं.

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना नए विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं. सुरेश रैना ने एक ऐसा बयान दिया है कि जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है. सुरेश रैना ने कहा है कि वह ब्राह्मण होने की वजह से चेन्नई की संस्कृति को आसानी से अपनाने में कामयाब हुए.

दरअसल, सुरेश रैना को तमिलनाडु प्रीमियर लीग सीजन पांच के शुरुआती मैच में कॉमेंट्री टीम में शामिल किया गया था. इसी दौरान एक कमेंटेटर ने सुरेश रैना से दक्षिण भारत की संस्कृति को अपनाने के बारे में सवाल पूछा. जिसके जवाब में रैना ने कहा कि ब्राह्मण होने की वजह से उन्हें चेन्नई की संस्कृति अपनाने में बेहद आसानी हुई.

सुरेश रैना ने कहा, ''मुझे लगता है मैं भी ब्राह्मण हूं. मैं 2004 से चेन्नई में खेल रहा हूं. दक्षिण भारत की संस्कृति से मुझे प्यार है. मैं अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ खेल चुका हूं. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, एल बालाजी के साथ खेल चुका हूं. मैं 2008 से ही सीएसके का हिस्सा हूं.''

इस कमेंट में खुद को ब्राह्मण बताना ही सुरेश रैना को भारी पड़ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने सुरेश रैना को निशाने पर ले लिया है और उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगने को भी कहा जा रहा है. 

एक यूजर ने लिखा है कि ''सुरेश रैना को अपनी बात पर शर्म आनी चाहिए. ऐसा लगता है कि आप आज तक चेन्नई की संस्कृति को समझ ही नहीं पाए हैं.''

एक अन्य यूजर ने कहा कि सुरेश रैना को ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था.

बता दें कि सुरेश रैना ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. रैना ने भारत के लिए 226 वनडे में 5615 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट और 78 टी20 मुकाबले भी खेले.

ENG Vs PAK: पाकिस्तान के हिस्से आई एक और करारी हार, रॉय ने धमाकेदार पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget