एक्सप्लोरर

SRHvDD: धवन-विलियमसन धमाके से आईपीएल 11 से बाहर हुई दिल्ली की टीम

शिखर धवन की सुपर नॉक और कप्तान केन विलियमसन की पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हराया. हैदराबाद की इस ग्रैंड जीत के साथ अब दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

नई दिल्ली: शिखर धवन की सुपर नॉक और कप्तान केन विलियमसन की पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हराया. हैदराबाद की इस ग्रैंड जीत के साथ अब दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 128) के पहले आईपीएल शतक पर शिखर धवन (नाबाद 92) और कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 83) ने दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी ने पानी फेर दिया.

इस हार के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीज़न के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं.

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंत की एकतरफा पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को हैदराबाद ने महज एक विकेट खोकर 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने एलेक्स हेल्स (14) के रूप में एक मात्र विकेट खोया. वो 15 रनों के कुल स्कोर पर हर्षल पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिए गए.

धवन ने इसके बाद कप्तान विलियमसन के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

इन दोनों ने पावरप्ले में ही 52 रन बनाते हैदराबाद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. धवन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह आईपीएल के इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक था. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 50 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्के लगाए.

विलियमसन ने इस मैच के साथ ही इस सीजन का छठा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए.

इससे पहले, पंत ने अभी तक मजबूत माने जा रहे हैदरबाद के गेंदबाजी आक्रामण की बक्खियां उधेड़ दीं और विकटों के गिरते सिलसिले के बीच एक छोर संभाले रखते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के साथ पंत ने आईपीएल में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं. इस सीजन में पंत के अभी तक खेले 11 मैचों में 521 रन हो गए हैं.

उनके अलावा दिल्ली का कोई और बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका. पारी की शुरुआत करने आए पृथ्वी शॉ (9) और जेसन रॉय (11) ने 21 रन ही जोड़े थे कि शाकिब अल हसन ने पृथ्वी को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिल्ली को पहला झटका दिया.

इसके बाद शाकिब ने जेसन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. जेसन विकेट के पीछे खड़े श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों लपके गए. शाकिब ने एक ही ओवर में यह दोनों विकेट लिए.

दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 36 रन जोड़े. पृथ्वी और जेसन के पवेलियन लौटने के बाद टीम की पारी संभालने आए ऋषभ और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) ने 22 रन जोड़कर टीम का स्कोर 43 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर श्रेयस अपनी गलती के कारण संदीप की गेंद पर रन आउट हो गए.

दिल्ली अपनी पारी में पहले 10 ओवरों में केवल 52 रन ही बना पाई थी. इसके बाद ऋषभ ने हर्षल (24) के साथ मिलकर टीम की बिखरती पारी को संभालने की कोशिश की और सफल भी हुए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया. यहां एक बार फिर तालमेल की कमी के कारण हर्षल भी श्रेयस की तरह ही रन आउट हो गए.

ऋषभ एक छोर पर दिल्ली की पारी को संभाले हुए खड़े थे. ऋषभ ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारने के साथ ही अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने 56 गेंदों में 13 चौके और चार छक्के लगाए. वह आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं.

हर्षद के आउट होने के बाद इस सीजन में खराब फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (9) ऋषभ का साथ देने आए. मैक्सवेल ने ऋषभ के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े और टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर भुवनेश्वर कुमार ने मैक्सवेल को पवेलियन भेजा.

मैक्सवेल लंबा शॉट मारने की कोशिश में बाउंड्री पर खड़े एलेक्स हेल्स के हाथों लपके गए.

पंत ने भुवनेश्वर द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 26 रन जोड़े और दिल्ली को 187 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया. ऋषभ ने 63 गेंदों का सामना किया और 15 चौके और सात छक्के लगाए.

इस पारी में हैदराबाद के शानदार गेंदबाजों में शुमार राशिद खान एक भी विकेट नहीं ले पाए. शाकिब ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, वहीं भुवनेश्वर को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget