इंग्लैंड के हाथों क्लीनस्वीप देख श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को किया बर्खास्त
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम की हार देखते हुए अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया.
पिछले कई वर्षों से मुश्किल वक्त से गुज़र रहे श्रीलंकाई क्रिकेट को इंग्लैंड के हाथों 3-0 से करारी शिकस्त झेलने के बाद बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड की टीम ने घरेलू मैदान पर श्रीलंका का सफाया कर दिया ये उनके लिए और भी बड़ी चिंता की बात है.
लेकिन अब जब श्रीलंकाई टीम इतनी बुरी तरह से हारी है को श्रीलंका ने अपनी टीम चयनकर्ताओं की छुट्टी कर एक बड़ा फैसला ले लिया है.
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम की हार देखते हुए अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया.
श्रीलंका को पहले और दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद तीसरे मैच में हार के साथ 3-0 से सफाए के बाद श्रीलंका क्रिकेट को सुधार की दिशा में ले जाने के लिए ये ज़रूरी कदम उठाया गया.
पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे. इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था.
राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिये आभार व्यक्त किया.
Source: IOCL


















