एक्सप्लोरर

बेन स्टोक्स ने उठाए थे धोनी पर सवाल, अब श्रीसंत ने जवाब में कहा- माही भाई करियर खत्म कर देंगे

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कुछ दिन पहले कहा था कि 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने जीत का जज्बा नहीं दिखाया था. अब तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने स्टोक्स को जवाब दिया है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था. हाल ही में भारत की उस हार पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विवादित बयान दिया था. स्‍टोक्‍स ने कहा था कि धोनी ने उस मैच में जीत का जज्‍बा नहीं दिखाया.

धोनी भाई स्टोक्स का करियर खत्म कर सकते हैं- श्रीसंत

स्टोक्स के इस बयान का अब भारत के तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने जवाब दिया है. श्रीसंत ने स्टोक्स को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें दुआ करनी चाहिए कि धोनी भाई उनके खिलाफ न खेले.

हेलो ऐप पर लाइव सेशन में श्रीसंत ने कहा कि धोनी भाई की मेमोरी से कुछ नहीं जाता है. स्टोक्स को वह जल्द ही ऑल द बेस्ट कह सकते हैं. अगर स्टोक्स उन्हें आईपीएल या फिर भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में मिले तो धोनी भाई उसका करियर खत्म कर देंगे. श्रीसंत ने आगे स्‍टोक्‍स को चुनौती देते हुए कहा कि वह चाहे दुनिया के कितने भी बेहतरीन ऑलराउंडर क्‍यों न हो, धोनी को आउट नहीं कर सकते हैं.

स्टोक्स ने धोनी की बल्लेबाज़ी पर उठाए थे सवाल

स्टोक्स ने हाल ही में धोनी की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था- 'धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब भारतीय टीम को 11 ओवर में 112 रन चाहिए थे. वहां से उन्होंने अजीब तरीके से बल्लेबाजी की. वह गेंद को बाउंड्री के पार भेजने से ज्यादा एक रन लेने को आतुर दिखे। उन्होंने आगे कहा, भारत आखिरी 12 गेंदो में भी जीत सकता था. लेकिन धोनी और केदार जाधव की साझेदारी में जीत की ललक काफी कम या बिल्कुल नहीं दिखी. मुझे लगता है कि अगर वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते तो रन बना सकते थे.

धोनी ने खेली थी 42 रनों की पारी 

बता दें कि भारत को इस मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. धोनी ने इस मैच में 31 गेंदो में 135.48 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रन बनाए थे. वहीं स्टोक्स ने इस मैच में 54 गेंदो में 79 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना मुक्त हुआ न्यूजीलैंड, ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने ट्वीट कर दी बधाई

'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सम्मान मिलने पर माइकल क्लार्क बोले- ऐसा लगा जून में अप्रैल फूल बनाया जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?
Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget