एक्सप्लोरर

'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सम्मान मिलने पर माइकल क्लार्क बोले- ऐसा लगा जून में अप्रैल फूल बनाया जा रहा है

ऑस्ट्रेलिया को 2015 विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया है. यह ऑस्ट्रेलिया का एक ऐसा सम्मान है, जो किसी खास उपलब्धि या सेवा के लिए दिया जाता है.

सिडनी: 2015 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाले माइकल क्लार्क को सोमवार को 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया. इसके साथ क्लार्क पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ के साथ इस सम्मान को पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.

सामान्य डिवीजन में अधिकारी नियुक्त किए गए क्लार्क

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्लार्क को 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' के सामान्य डिवीजन में अधिकारी नियुक्त किया गया है. यह एक ऐसा सम्मान है जो किसी खास उपलब्धि या सेवा के लिए दिया जाता है. क्लार्क को यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में सेवाएं देने के लिए दिया गया है.

मुझे लगा कि कोई जून में अप्रैल फूल बना रहा है- क्लार्क

इस सम्मान को पाने के बाद क्लार्क ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि कोई मुझे जून में अप्रैल फूल बना रहा है. मैं बहुत हैरान हूं, लेकिन साथ ही बेहद सम्मानित भी महसूस कर रहा हूं.''

'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सम्मान पाने के बाद क्लार्क ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ''मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मैं इसे कैसे बयां करूं. मेरे लिए यह काफी सम्मान की बात है कि मुझे 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' चुना गया है. मैं हैरान हूं. मुझे यह कहने में गर्व है कि क्रिकेट से मुझे इतना सब कुछ मिल गया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.''

क्लार्क से पहले इन कप्तानों को मिल चुका है ये सम्मान

बता दें कि क्लार्क यह सम्मान पाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं. इससे पहले यह सम्मान बॉबी सिम्पसन, एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग जैसे दिग्गजों को मिल चुका है.

ऐसा रहा था क्लार्क का इंटरनेशनल करियर

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले क्लार्क के नाम 115 टेस्ट मैचों में 8,643 रन हैं. टेस्ट में क्लार्क के नाम 28 शतक व चार दोहरे शतक हैं. वहीं वनडे क्रिकेट के 245 मैचों में क्लार्क ने 44.59 की औसत से 7,981 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की टीम इंडिया को सलाह, टेस्ट सीरीज में अहम साबित हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

सचिन तेंदुलकर ने फैंस को दिया फिटनेस का संदेश, रस्सी कूदते हुए शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget