एक्सप्लोरर

Sreesanth vs Gambhir: 'तुम अहंकारी और क्लासलेस शख्स' गंभीर की पोस्ट पर श्रीसंत ने निकाली भड़ास; सोशल मीडिया पर जारी है विवाद

Sreesanth-Gambhir Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बुधवार को गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच जमकर कहासुनी हुई थी. अब सोशल मीडिया पर यह जंग जारी है.

Sreesanth on Gautam Gambhir Cryptic Post: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर और श्रीसंत के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ यह विवाद अब सोशल मीडिया पर जारी है. कभी श्रीसंत वीडियो पोस्ट के जरिए गौतम गंभीर पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं तो कभी गंभीर पोस्ट के जरिए इस विवाद में घी डालने का काम करते हैं. नई अपडेट यह है कि अब गंभीर के पोस्ट पर श्रीसंत ने लंबा-चौड़ा रिएक्शन दिया है. श्रीसंत ने उन्हें अहंकारी और क्लासलेस शख्स बताया है.

यहां से हुई शुरुआत
6 दिसंबर 2023 की शाम सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. इस दौरान इंडियन कैपिटल्स के गौतम गंभीर और गुजरात जायंट्स के श्रीसंत की आपस में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि साथी क्रिकेटर्स और अंपायरों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा. बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद सोशल मीडिया पर लड़ाई शुरू हो गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SREE SANTH (@sreesanthnair36)

इंस्टाग्राम वीडियो से सोशल मीडिया बना अखाड़ा
सबसे पहले श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए गौतम गंभीर पर कई आरोप लगाए. उनकी इस पोस्ट पर पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने भी गंभीर को बहुत कुछ सुनाया. भुवनेश्वरी ने यहां तक कह दिया कि परवरिश बहुत मायने रखती है. इस पोस्ट के बाद गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हंसती हुई तस्वीर लगाई और लिखा कि जब दुनिया सिर्फ अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करे तो बस मुस्कुराइये. गंभीर के इस पोस्ट के बाद श्रीसंत और तिलमिला गए और उन्होंने यहां इस दिग्गज बल्लेबाज को खूब खरी-खोटी सुनाई.

गंभीर की पोस्ट पर श्रीसंत ने क्या दिया रिएक्शन?
श्रीसंत ने लिखा है, 'आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर दिया. सबसे बड़ी बात यह कि आप लोगों का प्रतिनिधित्व (सांसद) करते हैं. इसके बाद भी आप हर क्रिकेटर से उलझते रहते हैं. आपको समस्या क्या है? मैंने बस मुस्कुराकर देखा और आपने मुझे फिक्सर करार दे दिया? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपको इस तरह से बोलने और कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है. आपने अंपायरों को अपशब्द भी कहे, फिर भी मुस्कुराने की बात करते हैं?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

श्रीसंत लिखते हैं, 'आप एक अहंकारी और पूरी तरह से क्लासलेस शख्स हैं, जो आपको सपोर्ट करते हैं, उनके लिए भी आपमें किसी भी प्रकार का सम्मान नहीं है. कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के प्रति सम्मान रखता था. आपने अपमानजनक शब्द "फिक्सर" का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया. यहां तक कि आपने लगातार मुझे उकसाने की कोशिश करते हुए अंपायरों और मेरे प्रति एफ-शब्द का इस्तेमाल भी किया. मैंने क्या सहा है, यह जिस-जिस ने महसूस किया होगा वह आपको कभी माफ नहीं करेगा. आप भी जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था. मुझे यकीन है कि ईश्वर भी आपको माफ नहीं करेगा. इन सब के बाद आप मैदान में वापस आए तक नहीं, ईश्वर सब देख रहा है.'

यह भी पढ़ें...

Gambhir vs Sreesanth: गंभीर-श्रीसंत विवाद पर एक्शन मोड में आया LLC, सैयद किरमानी और रमन रहेजा ने बताया आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
कोच गंभीर पर कब गिरेगी गाज, कब नींद से जागेगी BCCI? क्या अगरकर से भी पूछा जाएगा सवाल
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget