एक्सप्लोरर

IPL 2022: फैंस के लिए अच्छी खबर, दर्शकों को स्टेडियम आने की मिली इजाज़त, इस तारीख से अभ्यास शुरू करेंगी टीमें

आईपीएल 2022 के आगामी मैचों के लिए पूर्ण टीकाकरण करवा चुके दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी गई, लेकिन इनकी संख्या सीमित होगी.

IPL 2022 Spectators Allow: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी मैचों के लिये बुधवार को पूर्ण टीकाकरण करवा चुके दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी, लेकिन इनकी संख्या स्टेडियम की क्षमता का 25 प्रतिशत होगी. 

राज्य सरकार ने शाम को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट को देखते हुए दर्शकों की संख्या 25 प्रतिशत तक सीमित रखी गयी है और केवल पूर्ण टीकाकरण करवा चुके दर्शकों को ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. 

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के साथ आईपीएल के संचालन पर हुई बैठक के बाद यह फैसला किया. आईपीएल में इस बार 10 टीम हिस्सा लेंगी.

राज्य सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के साथ एमसीए प्रमुख विजय पाटिल और शीर्ष परिषद के सदस्य अंजिक्य रायक और अभय हडप, कोषाध्यक्ष जगदीश अचरेकर इस बैठक में उपस्थित थे. बैठक के बाद आदित्य ठाकरे ने कई सीरीज की ट्वीट में कहा, आईपीएल का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के लिये मंत्री एकनाथ शिंदे जी और मैंने आईपीएल, बीसीसीआई के साथ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुपुत्र ने यह भी कहा कि राज्य के उप मुख्यमंत्री जल्द ही पुणे में भी इसी तरह की बैठक करेंगे. उन्होंने कहा, आईपीएल महाराष्ट्र में होने से सुनिश्चित होता है कि मैच विदेश में नहीं होंगे. यह अर्थव्यवस्था, मनोबल बढ़ाने और क्रिकेट प्रेमियों के जुनून के मामले में महाराष्ट्र और देश के लिये काफी बड़ा प्रोत्साहन है.

इससे पहले पता चला कि आईपीएल की सभी टीम 14 या 15 मार्च से अभ्यास शुरू कर देंगी, जिसके लिये यहां पांच अभ्यास स्थलों की पहचान की गयी है. 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी टीम 14 या 15 मार्च से अभ्यास शुरू कर देंगी, जिसके लिये पांच अभ्यास स्थलों की पहचान की गयी है. आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा और पता चला है कि मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के बांद्रा कुर्ला परिसर, ठाणे के एमसीए स्टेडियम, डा. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का मैदान और घनसोली में रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान की पहचान अभ्यास स्थलों के रूप में की गयी है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL: विराट कोहली के 100वें टेस्ट पर BCCI ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, सचिन-सौरव-द्रविड़ ने कही ये बात

BCCI ने जारी किया भारतीय खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन दिग्गजों को हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget