एक्सप्लोरर

सीएसके हुई मेहरबान, फैंस के लिए 23 लाख में बुक कर दी पूरी ट्रेन

कावेरी जल विवाद के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के घरेलू मैचों का आयोजन पुणे में किया जा रहा है. दो साल के बैन के बाद आईपीएल में खेल रही सीएसके के फैंस अपनी टीम को लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि पुणे में होने वाले टीम के अलगे मैच को देखने के लिए पूरी ट्रेन को बुक कर लिया.

चेन्नई: कावेरी जल विवाद के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के घरेलू मैचों का आयोजन पुणे में किया जा रहा है. दो साल के बैन के बाद आईपीएल में खेल रही सीएसके के फैंस अपनी टीम को लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि पुणे में होने वाले टीम के अलगे मैच को देखने के लिए पूरी ट्रेन को बुक कर लिया. सीएसके के अगले मैच को देखने को लिए फैंस 'विसल पोडु एक्सप्रेस' में सवार होकर पुणे रवाना हो गए हैं.

सीएसके फैंस किसी भी कीमत पर अपने टीम का समर्थन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं और इसके लिए टीम मैनेजमेंट भी इन फैंस की मदद कर रहा है.

चेन्नई के टीम मैनेजमेंट ने शुक्रवार को पुणे में होने वाले अगले मैच के लिए हजारों फैंस के लिए एक चार्टर्ड ट्रेन 'विसल पोडु एक्सप्रेस' की व्यवस्था की है. सूत्रों की मानें तो टीम फैंस ने इस स्पेशल ट्रेन के लिए 23 लाख रुपये खर्च किए हैं.

इसके अलावा इन प्रशंसकों के लिए भोजन, रहने के लिए स्थान, परिवहन और मैच टिकटों की भी व्यवस्था की है. ये व्यवस्था केवल शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ही है.

चेन्नई के हजारों फैंस गुरुवार सुबह छह बजे ही चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गए. विसल पोडु एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर चेन्नई से पुणे के लिए रवाना हो गई. भारतीय रेलवे द्वारा प्रदान किए गए इस ट्रेन में एक वातानुकूलित सहित कुल 14 डिब्बे हैं. शुक्रवार रात मैच समाप्त होने के बाद प्रशंसक वापस इसी ट्रेन से चेन्नई रवाना हो जाएंगे.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन के हवाले से कहा, "प्रशंसकों ने तीन दिन पहले ही मैच देखने के लिए प्रबंध करने का अनुरोध किया था. हमने सोचा कि यह उन प्रशंसकों को टीम की तरफ से कुछ देने का अच्छा मौका है, जिन्होंने हमेशा टीम को अपना समर्थन दिया है, खासकर तब जब टीम दो साल बाद लौटी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget