एक्सप्लोरर

IND vs SA: बारिश से टीम इंडिया को मिला फायदा, केएल राहुल टेस्ट में भी बेस्ट, रबाडा ने खोला पंजा; ऐसा रहा पहले टेस्ट का पहला दिन

IND vs SA 1st Test Day 1: बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए. केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं. वहीं कगिसो रबाडा ने पांच विकेट झटके.

India vs South Africa 1st Test Day 1: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम रहा. बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए. केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं. वहीं कगिसो रबाडा ने पांच विकेट झटके. 

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. कप्तान रोहित शर्मा 05, शुभमन गिल 02 और यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हो गए. सिर्फ 24 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. इन दोनों ने इसके बाद पहले सेशन में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और स्कोर को 91 तक ले गए. 

इसके बाद दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में अय्यर आउट हो गए. उन्होंने 50 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. रबाडा ने अय्यर को बोल्ड आउट आउट किया. इसके बाद रबाडा ने किंग कोहली को भी आउट कर दिया. कोहली ने 5 चौकों की मदद से 38 रन बनाए. दूसरे सेशन के खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट गंवा दिए थे. 

एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन केएल राहुल डटे रहे और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का हिम्मत के साथ सामना किया. तीसरे सेशन में 59वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण खेल में रुकावट आयी और फिर बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हुआ. अंपायरों ने इसके बाद दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया.

स्टंप्स के समय केएल राहुल 105 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे थे. क्रीज पर उनके साथ मोहम्मद सिराज (शून्य) मौजूद थे. राहुल ने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और दो छक्के जड़े हैं. पहले दिन रबाडा ने लंबे समय तक ऑफ स्टंप के बाहर मुश्किल लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने अब तब 17 ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट लिए हैं, जो भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

लंच और चाय के विश्राम के बीच भारत ने चार विकेट गंवाये और यह चारों सफलता रबाडा के नाम रही. उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर (31) को चतुराई से गेंदबाजी कर आउट किया. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और कुछ आक्रामक शॉट लगाने वाले शार्दुल ठाकुर (24) का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया.

यह भी पढ़ें-

AUS vs PAK: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की दमदार वापसी, सिर्फ 68 रन पर गिराए ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट; जानें पूरा लेखा-जोखा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं आए? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
अजीत अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं आए? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट
मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget