एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया तीसरा सर्वोच्च स्कोर, लगातार दूसरे वनडे में पिटे भारतीय बॉलर

ऑस्ट्रेलिया ने भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में 374 रन बनाए थे. उसके अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए आज दूसरे वनडे मैच में 389 का स्कोर खड़ा किया.

सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला जारी है.ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ के शतक और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए हैं. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट झटका.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में 374 रन बनाए थे. उसके अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए आज दूसरे वनडे मैच में 389 का स्कोर खड़ा किया.

भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर

438/4- दक्षिण अफ्रीका, मुंबई 2015 411/8-श्रीलंका, राजकोट 2009 389/4- ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2010 374/6-ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2020 366/8-इंग्लैंड 2017

ऑस्ट्रेलिया के टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाया 50 प्लस स्कोर

भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से बेअसर दिखे. वार्नर ने 77 गेंदों पर 83 रन बनाए. उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. फिंच ने 69 गेंदों पर 60 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए. अपनी पारी में स्मिथ ने 64 चौके और दो छक्के मारे. मार्नस लाबुशैन भी अर्धशतक जमाने में सफल रहे. उन्होंने 61 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. ग्लैन मैक्सवेल 29 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के मार 63 रन बनाकर नाबाद लौटे.

वनडे क्रिकेट में सिर्फ ऐसा दूसरी बार भारत के साथ ऐसा हुआ जब उसके खिलाफ टॉप 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2013 में भारत दौरे पर जयपुर वनडे में चार विकेट खोकर 359 रन बनाए थे. उस समय ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच (50), फिलिप ह्यूज (83), शेन वॉटसन (59), जॉर्ज बैली (नाबाद 92) और ग्लेन मैक्सवेल ने 53 रन बनाए थे.

वॉर्नर-फिंच के बीच 12वीं शतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाई. पहले मैच में डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने 156 रन जोड़े थे और दूसरे मुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों ने 142 रनों की साझेदारी की. ये ऐसा 12वां मौका रहा, जब किसी वार्नर-फिंच के बीच वनडे फॉर्मेट में 100+ रन की साझेदारी हुई. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी टॉप पर है, जिसने 16 बार ये कारनामा किया है.

वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी

  • एडम गिलक्रिस्ट- मैथ्यू हेडन :16
  • आरोन फिंच-डेविड वॉर्नर : 12
  • रिकी पोंटिंग-माइकल क्लार्क : 11
  • मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग : 10

स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक

ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली है. पहले वनडे मैच में 66 गेंद पर 105 रनों की पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरे वनडे में भी शतक लगाया है. स्मिथ ने आज भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल करियर का 11वां शतक जड़ा है. भारतीय टीम के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है. इसके साथ ही स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाया.

भारत के खिलाफ लगातार 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार 5वीं पारी में 50 या उससे ज्यादा स्कोर किया है. स्मिथ ने भारत के खिलाफ पिछले पांच पारियों में 69 (70 गेंद),  98 (102 गेंद) 131(132 गेंद),  105(66 गेंद) और  104(64) रन बनाए हैं. ऐसा करने वाले स्मिथ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के बाद दूसरे बल्लेबाज है. भारत के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मैच में स्मिथ 62 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा. स्मिथ आज 64 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के जड़े.

टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द

हाल के दिनों में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के गेंदबाज शुरुआत में विकेट चटकाने में असफल रह रहे हैं. पहला पॉवरप्ले यानि पहले 10 ओवरों में भारतीय तेज गेंदबाजों से विकेट ही नहीं निकल रहा है. पिछले 14 मैचों में सिर्फ 5 बार ही टीम इंडिया के गेंदबाज पहले 10 ओवर में विकेट निकालने में सफल रहे हैं. वनडे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म बन गई है. टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से भारत को पहले 10 ओवरों में मुश्किलों का सामना कर रहा है. नवदीप सैनी को मौके मिले तो उसे भुनाने में वह असफल रहे हैं.

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

IND Vs AUS: टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द, विकेट लेने में लगातार हो रहे हैं नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget