एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: शादाब खान हुए मांकडिंग का शिकार, मैच के बाद बाबर आजम का गुस्सा हुआ वायरल, देखें वीडियो

Pakistan Team: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शादाब खान अहम मौके पर मांकडिंग का शिकार होकर पवेलियन लौट गए, जिसपर पाक कप्तान बाबर आजम की नाराजगी देखने को मिली.

Shadab Khan Mankading Out In 2nd ODI Against Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम जब भी क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तब मुकाबले का अलग ही रोमांच देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ दोनों टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में देखने को मिला. इस मैच में 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम ने 49 ओवरों तक 290 रन बना लिए थे. इसके बाद आखिरी ओवर की शुरुआत होते ही कुछ ऐसा घटा जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी. उस समय नॉन- स्ट्राइक एंड पर खड़े शादाब खान गेंद फेंके जाने से पहले अपनी क्रीज को छोड़कर आगे निकल गए और अफगान गेंदबाज फजहलक फारुकी ने उन्हें मांकडिंग आउट कर दिया.

शादाब के अहम समय पर आउट होने के बाद मैच जरूर काफी रोमांचक हो गया, लेकिन पाकिस्तान टीम ने अंत में मुकाबले को 1 गेंद शेष रहते हुए 1 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की. हालांकि मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने शादाब खान को इस तरह से आउट किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

बाबर आजम जब मैच खत्म होने के बाद मैदान पर हाथ मिलाने के लिए टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ आए तो उनके चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर देखा गया. इस दौरान जब वह अफगानिस्तान टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी के पास पहुंचे तो उनसे गुस्से का इजहार करते हुए दिखे और उन्हें इशारों में कुछ समझाया भी.

बाबर आजम ने मैच में खेली 53 रनों की अहम पारी

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो पाकिस्तान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय काफी आसानी से मैच को अपने नाम करते हुए दिख रही थी. 170 के स्कोर तक टीम ने सिर्फ 1 विकेट गंवाया था, लेकिन 211 के स्कोर तक पाकिस्तान टीम के 6 विकेट गिर जाने से मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था. हालांकि अंत में टीम ने नसीम शाह के 5 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी के दम पर जीत हासिल की. वहीं इस सीरीज के पहले मुकाबले में खाता नहीं खोलने वाले पाक कप्तान बाबर आजम के बल्ले से इस मैच में 53 रनों की पारी देखने को मिली.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup: वर्ल्ड कप 2011 को याद कर भड़के गौतम गंभीर, बोले- धोनी का सिर्फ एक छक्का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget