एक्सप्लोरर

संजय मांजरेकर ने भारतीय फिजियो पर लगाया कन्कशन प्रोटोकॉल के उल्लघंन का आरोप, कही ये बड़ी बात

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा, "बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल का उल्लघंन हुआ है. मुझे पूरा भरोसा है कि मैच रैफरी भारत से इस मुद्दे को उठायेंगे."

IND vs AUS: पूर्व भारतीय बल्लेबाज और फेमस क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि पारी के अंतिम ओवर में रविंद्र जडेजा के सिर पर मिशेल स्टार्क की गेंद लगने के बाद टीम के फिजियो नितिन पटेल की मैदान से अनुपस्थिति कनकशन प्रोटोकॉल का उल्लघंन है.

जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट भी लगी थी, जिसके बाद कनकशन विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल को उतारा गया, जिन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये और भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 11 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की.

मांजरेकर ने ‘सोनी सिक्स’ पर कहा, "बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल का उल्लघंन हुआ है. मुझे पूरा भरोसा है कि मैच रैफरी भारत से इस मुद्दे को उठायेंगे. लेकिन इस प्रोटोकॉल की सबसे मुख्य चीज यही है कि जिस क्षण गेंद आपके सिर पर लगती है तो फिजियो को बल्लेबाज के साथ क्रीज पर होना चाहिए और पूछना चाहिए कि उसे कैसा लग रहा है."

मांजरेकर ने कहा, "फिजियो को क्रीज पर आना चाहिए था और कुछ सवाल होते हैं जिन्हें बल्लेबाज से पूछा जाता है, वो उन्हें जडेजा से पूछने चाहिए थे. लेकिन जडेजा को गेंद लगी और कोई विलंब भी नहीं हुआ और उसने खेलना जारी रखा."

वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी जडेजा की चोट की गंभीरता पर संदेह व्यक्त किया, क्योंकि इसके लिये चिकित्सा की जरूरत नहीं पड़ी.

अब कोच और कमेंटेटर मूडी ने पूछा, ‘‘मुझे जडेजा के विकल्प के तौर पर चहल को लाने से कोई परेशानी नहीं है. लेकिन मुझे परेशानी इस बात से है कि जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद डॉक्टर और फिजियो वहां मौजूद नहीं थे, जो मुझे लगता है कि अब प्रोटोकॉल है?’’

मांजरेकर ने कहा कि जडेजा के बल्लेबाजी जारी रखने से भारत को कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ, क्योंकि भारत ने इसके बाद केवल नौ रन ही जोड़े. लेकिन उसकी चोट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये जा सकते हैं.

उन्होंने कहा, "उसने सिर्फ नौ रन जोड़े, यह कोई बड़ा फायदा नहीं था. लेकिन गेंद लगने के बाद कम से कम दो या तीन मिनट होने चाहिए थे, जिसमें भारत के सहयोगी स्टाफ को आना चाहिए था. यह थोड़ा ज्यादा विश्वसनीय दिखता."

हालांकि मांजरेकर इस बात से सहमत थे कि मैच रैफरी डेविड बून के पास कनकशन विकल्प भारत को देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा, " हालांकि, मैं एक चीज कहूंगा, डेविड बून के पास भारत को कनकशन विकल्प देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. क्योंकि उनमें शायद यह कहने का साहस नहीं होगा कि वह इसकी अनुमति नहीं देंगे क्योंकि गेंद लगने के बाद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था. कनकशन विकल्प का अनुरोध किये जाने पर उन्हें ऐसा करना ही पड़ता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget