अश्विन के नाम सचिन का स्पेशल 'बर्थडे मैसेज'
टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर आर अश्विन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर टीम इंडिया के लिजेंड और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अश्विन के नाम बधाई संदेश भेजते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर आर अश्विन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर टीम इंडिया के लिजेंड और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अश्विन के नाम बधाई संदेश भेजते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं.
सचिन ने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अश्विन...तुम्हारा शानदार प्रदर्शन देखना मन को प्रसन्न करता है, आप सफल हों इसकी कामना करता हूं.'
आपको बता दें कि हाल ही में अश्विन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में छठी बार मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब अपने नाम किया था. जिसके साथ ही उन्होंने सचिन और सहवाग के 5-5 बार मैन ऑफ द सीरीज़ जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था.
अश्विन मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 ऑल-राउंडर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 1400 से ज्यादा रन और 193 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं वनडे में उनके नाम 142 और टी20 में 52 विकेट दर्ज हैं.
Source: IOCL
















