एक्सप्लोरर

IPL 2024: RCB की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, जानें ताज़ा अपडेट

RCB vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पहुंच गया है. राजस्थान रॉयल्स पहले नंबर पर काबिज है. जबकि CSK दूसरे नंबर पर है.

IPL Points Table: सोमवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. आरसीबी ने शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. इस तरह फैफ डु प्लेसी की टीम को पहली जीत मिली. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पहुंच गया है. राजस्थान रॉयल्स पहले नंबर पर काबिज है. चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर है.

आरसीबी की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल कितना बदला?

वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर है. जबकि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर है. हालांकि, इन सभी टीमों के बराबर 2-2 पॉइंट्स हैं. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स को सजीन की पहली जीत का इंतजार है. बताते चलें कि पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली सीजन की पहली जीत

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 177 रनों का लक्ष्य था. फैफ डु प्लेसी की टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया. वहीं, दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवरों में 10 गेंदों पर 28 रन बनाकर फिनिश किया. पंजाब किंग्स के लिए कगीसो रबाडा और हरप्रीत बरार को 2-2 कामयाबी मिली. सैम करन और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिखर धवन की पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया. पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 45 रन बनाए. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को 2-2 कामयाबी मिली. इसके अलावा यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें-

लोमरोर और कार्तिक ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में RCB ने 4 विकेट से मारी बाज़ी

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी इतने मैचों की टेस्ट सीरीज, 32 साल बाद होगा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget