एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी वारंट पर Robin Uthappa का पहला रिएक्शन, फ्रॉड मामले में बता डाला सबकुछ

Robin Uthappa Arrest Warrant: भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने खुद के खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट पर पहला रिएक्शन दिया है.

Robin Uthappa Reaction on Arrest Warrant: भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपने खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट पर पहला बयान जारी किया है. उथप्पा ने उन तीनों कंपनियों का जिक्र किया, जिनसे जुड़े होने के कारण उनपर प्रोविडेंट फंड फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है. दरअसल भारतीय क्रिकेटर पर आरोप लगे थे कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों की तंख्वाह से 23 लाख रुपये की कटौती की थी, जिसे उथप्पा ने प्रोविडेंट फंड में जमा नहीं करवाया था. अब भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सफाई में बयान जारी किया है.

रॉबिन उथप्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि साल 2018-19 में उन्हें स्ट्रॉबेरी लेंसेरिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और बैरीज फैशन हाउस में आर्थिक सहायता के चलते डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया था. उथप्पा ने ऋण के रूप में इन कंपनियों को यह आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई थी. उथप्पा ने बताया कि उनका कंपनी में होने वाले रोजमर्रा के कार्यों से कोई संबंध नहीं था. भारतीय क्रिकेटर ने यह भी खुलासा किया कि आज तक उन्होंने जिन भी कंपनियों में पैसा इन्वेस्ट किया है, उनमें उन्हें कोई भी एग्जीक्यूटिव रोल नहीं मिला है.

मुझे पैसा वापस नहीं मिला

रॉबिन उथप्पा ने इन कंपनियों को दिए गए लोन का जिक्र करते हुए कहा, "दुर्भाग्यवश ये कंपनियां उस पैसे को वापस दे पाने में नाकाम रहीं, जो मैंने उन्हें लोन के तौर पर दिया था. इस वजह से मुझे मजबूरन कानूनी कार्यवाई का रास्ता चुनना पड़ा. मैं कई साल पहले डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा दे चुका हूं."

उन्होंने आगे कहा, "जब पीएफ अधिकारियों ने बकाया राशि के भुगतान की मांग करते हुए नोटिस जारी किया तो मेरी लीगल टीम ने जवाबी कार्यवाई करते हुए कहा कि मेरी तथाकथित कंपनियों में अब कोई भूमिका नहीं रह गई है. हमने वे दस्तावेज भी सामने रखे, जिनमें कंपनियों ने खुद मेरी भागीदारी में कमी की पुष्टि की थी."

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस सबके बावजूद पीएफ अधिकारियों ने कार्यवाही जारी रखी है. उथप्पा ने बताया कि उनकी लीगल टीम मामले को सुलझाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी. साथ ही उन्होंने सबसे आग्रह किया कि किसी तरह की झूठी खबर ना फैलाई जाए.

यह भी पढ़ें:

NPL 2024 Final: किसी को कार तो किसी बाइक, नेपाल प्रीमियर लीग की चैंपियन जनकपुर पर पैसों की भी बारिश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget