एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: ऋषभ पंत का ताजा फिटनेस अपडेट आया सामने, जानें कब होगी स्टार क्रिकेटर की मैदान पर वापसी

ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी कब होगी यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है. पंत की वापसी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का ताजा फिटनेस अपडेट सामने आ गया है. हालांकि इस अपडेट से उन फैंस को निराशा होगी जो कि इस साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप तक ऋषभ पंत का फिट होना मुमकिन नहीं है. ऋषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 8 महीने का वक्त और लगेगा.

ऋषभ पंत का ईलाज कर रहे डॉक्टर्स का मानना है कि पंत इस साल के अंत तक क्रिकेट के मैदान पर खेलने के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. हाल ही में ऋषभ पंत ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब शुरू किया है. एनसीए पहुंचने की जानकारी ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके दी थी. इसके बाद ही यह जानकारी सामने आई कि पंत को क्रिकेट फिट होने के लिए 8 महीने का वक्त और लग जाएगा.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ऋषभ पंत का उत्तराखंड़ में भयंकर एक्सीडेंट हुआ था. वहां मौजूद लोगों की मदद से ऋषभ पंत को सही समय पर हॉस्टिपल पहुंचा दिया गया. ऋषभ पंत को घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा है. ऋषभ पंत सर्जरी होने के दो महीने बाद भी बिना सहारे के अपने पैरों पर चल नहीं पा रहे हैं.

बतौर बल्लेबाज कर सकते हैं वापसी

ऋषभ पंत के हौंसले को हालांकि पूरी दुनिया सलाम कर रही है. ऋषभ पंत हाल ही में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट करने के लिए मैदान पर भी पहुंचे थे. इतना ही नहीं सर्जीरी के वक्त डॉक्टर्स का मानना था कि ऋषभ पंत की रिकवरी में 1.5 से दो साल का वक्त लग सकता है. पंत हालांकि डॉक्टर्स के अनुमान से कहीं तेजी से रिकवर कर रहे हैं और एक साल के अंदर उनके मैदान पर लौटने की संभावना है.

ऋषभ पंत के नहीं खेलने की वजह से खासकर टेस्ट में टीम इंडिया का बैलेंस काफी खराब हो गया है. ऐसी संभावना भी है कि रिकवर होने के बाद ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करें. टीम इंडिया के लिए पंत की बल्लेबाजी उनकी विकेटकीपिंग से कहीं ज्यादा अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget