एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd T20: ऋषभ पंत तीसरे टी20 में फिर कर सकते हैं ओपनिंग, संजू सैमसन को मौका मिलना मुश्किल, जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी.

India vs New Zealand : भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की थी. अब 22 नवंबर (मंगलवार) को टीम इंडिया कीवियों के विरुद्ध सीरीज जीतने उतरेगी. इस मुकाबले में जहां न्यूजीलैंड की टीम श्रृंखला बराबर करना चाहेगी. वहीं, भारतीय टीम का इरादा सीरीज पर कब्जा करने का होगा. टीम इंडिया के लिए प्लस पॉइंट यह है कि न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे. दूसरे टी20 में मिली शानदार जीत के बाद भारत के हौसले सातवें आसमान पर हैं. ऐसे में कीवी टीम की राह आसान नहीं होगी. आइए हम आपको तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और ऩ्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश और खराब मौसम की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कीवियों को 65 रनों से हराया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 111 की पारी खेली. उनकी इस दमदार इनिंग्स के चलते भारत ने 6 विकेट पर 191 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 126 के स्कोर पर सिमट गई. दीपक हुडा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकट झटके. तीसरे मैच में भी भारत को एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के अलावा गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

पंत कर सकते हैं ओपनिंग

ऋषभ पंत को सीरीज के तीसरे मैच में भी ओपनिंग का मौका मिल सकता है. हालांकि दूसरे मैच में वह सफल नहीं रहे थे. इस मैच में वह 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन को मौका मिलेगा या नहीं इसकी भी चर्चा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसन को आखिरी मैच में शायद ही मौका मिले. क्योंकि दूसरे मैच में जिस तरह से टीम ने दमदार प्रदर्शन किया उसमें फेरबदल होना मु्श्किल है. हर कप्तान अगले मैच में अपनी जीती हुई टीम के साथ खेलना चाहता है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget