एक्सप्लोरर

ICC Hall Of Fame: महेंद्र सिंह धोनी की रवि शास्त्री ने कर दी एक जेबकतरे से तुलना, वजह जान चौंक जाएंगे आप

ICC Hall Of Fame: महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. इस सम्मान के अवसर पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने धोनी की तुलना एक जेबकतरे से कर दी है.

ICC Hall Of Fame : आईसीसी द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है. पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. वे भारत के 11वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. धोनी का भी नाम अब उन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने क्रिकेट के इतिहास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है.

आईसीसी ने सोमवार को धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की औपचारिक घोषणा कर दी थी. धोनी को यह सम्मान तीन बड़ी आईसीसी ट्रॉफियां जीतने और उनकी शानदार कप्तानी के लिए दिया गया है. उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस में भारत को जीत दिलाई थी. धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं.

रवि शास्त्री ने जेबकतरे से कर दी तुलना

धोनी को मिले इस सम्मान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया कुछ अलग अंदाज में दी है. रवि शास्त्री ने एक मजाकिया अंदाज में धोनी की तुलना एक जेबकतरे से कर दी. उन्होंने क्रिकेट कमेंटेटर इयान बिशप से बातचीत में मजाक करते हुए कहा, "अगर आप भारत में हैं, खासकर अहमदाबाद में किसी किसी बड़े मैच के लिए जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि धोनी आपके पीछे न हों वरना आपका बटुआ गायब हो सकता है.”

शास्त्री ने बातचीत के दौरान आगे कहा, “मैंने कभी किसी खिलाड़ी को धोनी जैसा शांत स्वभाव का नहीं देखा है. चाहे वह शून्य पर आउट हों, वर्ल्ड कप जीतें, शतक लगाएं या दोहरा शतक बनाएं ,उनके चेहरे के भाव नहीं बदलते हैं. सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी कभी-कभी गुस्सा हो जाते थे, लेकिन धोनी को मैने हमेशा संतुलित में ही रहते देखा है.”

शांत स्वभाव और तेज विकेटकीपिंग ने जीता दिल

धोनी के करियर की सबसे खास बात उनका शांत स्वभाव और तेज विकेटकीपिंग रही है. उन्होंने न केवल अपनी कप्तानी से टीम को नए मुकाम तक पहुंचाया, बल्कि विकेट के पीछे भी कई बार ऐसे कारनामे किए जिसने मैच का रुख ही पलट दिया. अपनी विकेटकीपिंग के दम पर कई बार धोनी ने भारतीय टीम के लिए बड़े-बड़े मैच जीते हैं.

स्टंपिंग और रनआउट में धोनी की चपलता ने उन्हें दुनिया के सबसे तेज विकेटकीपरों की सूची में शामिल कर दिया है. मैदान पर उनकी उपस्थिति हमेशा विपक्षी टीम के लिए दबाव बनाती आई है और यही वजह है कि क्रिकेट इतिहास में धोनी की गिनती सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि एक सबसे सफल कप्तान और सबसे तेज और शांत विकेटकीपर के रूप में होती है.

अब जब उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी का नाम हॉल ऑफ फेम में दर्ज हो चुका है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही ज्यादा गर्व की बात है.  धोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उनके फैंस को खुश होने के लिए एक और यादगार पल दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा
भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा
दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर
दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर
IND vs AFG 1st T20 Highlights: दिल्ली में अभिषेक की तूफानी पारी, 256 की स्ट्राइक रेट से जड़े 82 रन, 7 विकेट से जीता भारत
Highlights: दिल्ली में अभिषेक की तूफानी पारी, 256 की स्ट्राइक रेट से जड़े 82 रन, 7 विकेट से जीता भारत
13.4 ओवर में 157 चेज, भारत ने जीता पहला टी20; अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान
13.4 ओवर में 157 चेज, भारत ने जीता पहला टी20; अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget