एक्सप्लोरर

Ranji Trophy Semi-Final: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह, बेकार गया मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक

Karnataka vs Saurashtra: रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बना ली है.

Karnataka vs Saurashtra Ranji Trophy Semi-Final: रणजी ट्रॉफी 2022-23 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच खेला गया. सौरष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. टीम ने इस जीत के साथ ही फाइनल में जगह बना ली. अब उसका फाइनल में बंगाल से मुकाबला होगा. कर्नाटक ने पहली पारी में 407 रन और दूसरी पारी में 234 रन बनाए. इसके जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए कप्तान अर्पित वासवदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा. 

कर्नाटक ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 407 रन बनाए. इस दौरान कप्तान मयंक अग्रवाल ने शतक जड़ा. उन्होंने 429 गेंदों का सामना करते हुए 249 रन बनाए. उनकी इस पारी में 28 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. विकेटकीपर बैट्समैन श्रीनिवास ने 66 रनों का योगदान दिया. जबकि दूसरी पारी में टीम 234 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इसमें मयंक ने 55 रनों का योगदान दिया. निकिन जोस ने शतक लगाया. उन्होंने 109 रनों की पारी खेली.

सौराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रन बना डाले. कप्तान अर्पित ने दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 406 गेंदों का सामना करते हुए 202 रन बनाए. अर्पित की इस पारी में 21 चौके और एक छक्का शामिल रहा. शेल्डन जैक्सन ने शतक लगाया. उन्होंने 23 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 160 रन बनाए. चिराग जाणी ने 72 रनों का योगदान दिया. वहीं दूसरी पारी में अर्पित ने 47 रन बनाए. चेतन सकारिया ने 24 रनों का योगदान दिया. इस तरह टीम ने 117 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

गौरतलब है कि अब 16 फरवरी को सौराष्ट्र का मुकाबला बंगाल से होगा. यह बंगाल ने पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 306 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे 860 रन ध्रुव शोरे ने बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक लगाए हैं. जबकि प्रशांत चोपड़ा 5 शतक जड़ चुके हैं. लेकिन प्रशांत सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 783 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: पिच को लेकर डेल स्टेन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का उड़ाया मजाक, पढ़ें ट्वीट कर क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget