एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: सूर्यकुमार और लाड ने मुंबई को संभाला, पुजारा हुए चोटिल

रणजी ट्रॉफी के ग्रुए ए के पहले दिन का हाल

सूर्यकुमार यादव (83) और सिद्देश लाड (नाबाद 80) ने अपनी संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के पहले मैच में मुंबई को रेलवे के खिलाफ खराब शुरुआत से बाहर निकालकर अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. मुंबई ने पहले दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 278 के साथ किया.

मुंबई के तीन विकेट 98 रनों पर ही गिर गए थे. इसके बाद सूर्यकुमार और लाड ने चौथे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

दिन का खेल खत्म होने लाड के साथ शिवम दुबे 35 रन बनाकर खेल रहे हैं. रेलवे के लिए अनुरीत सिंह ने तीन और अविनाश यादव ने दो विकेट अपने नाम किए.

सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में स्नेल पटेल की 91 रनों की पारी के अलावा हारविक देसाई के 78 रनों के दम पर सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मजबूत स्कोर की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए.

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सौराष्ट्र ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

स्नेल ने अपनी पारी में 176 गेंद खेलीं और 12 चौके लगाए. हारविक ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए. चेतेश्वर पुजारा 30 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

शेल्डन जैकसन 49 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ अर्पित वासवाडा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

महाराष्ट्र बनाम विदर्भ

महाराष्ट्र ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में ग्रुप-ए में मौजूदा विजेता विदर्भ के खिलाफ खेले जा रहे मैच के पहले दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 284 के स्कोर के साथ किया.

महाराष्ट्र के लिए चिराग खुराना ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 157 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए. राहुल त्रिपाठी 36 रन बनाकर नाबाद हैं.

गुजरात बनाम बड़ौदा

इसी ग्रुप में वडोदरा के मोती बाग स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में गुजरात ने सिद्धार्थ देसाई के पांच विकेट के दम पर बड़ौदा को पहले दिन 290 रनों पर समेट दिया. सिद्धार्थ के अलावा पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए.

बड़ौदा के लिए यूसुफ पठान (69) सर्वोच्च स्कोरर रहे. दीपक हुड्डा ने 63 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget