एक्सप्लोरर

PCB ने किया साफ- लंबे समय तक पाकिस्तान के कप्तान बने रहेंगे बाबर आज़म

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वसीम खान ने कहा है कि जब तक वह और चेयरमैन एहसान मनी वहां हैं, तब तक बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे.

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर हाल में एक महिला ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि आजम को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है. लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि आजम के हाथों में लंबे समय तक टीम की कमान रहेगी.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वसीम खान ने कहा है कि जब तक वह और चेयरमैन एहसान मनी वहां हैं, तब तक बाबर आजम कप्तान बने रहेंगे.

खान ने यूटयूब चैनल क्रिकेट बाज से बातचीत में कहा, "हमने उन्हें कप्तान बनाया है, क्योंकि वे हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. युवा और मानसिक तौर पर वे काफी मजबूत हैं. वे तीनों फॉर्मेट की कमान बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं. वह हमारा सबसे अच्छा सिलेक्शन है, क्योंकि वह बेहतर भविष्य है. वह हमारा सबसे अच्छा बल्लेबाज है. बाबर के साथ आगे बढ़ने का समय है. वे टेस्ट में भी बेस्ट कैप्टन बनेंगे."

बाबर को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वे पहले से ही वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैं. बाबर पर हाल में एक पाकिस्तानी महिला ने शोषण का आरोप लगाया था.

पाकिस्तान के चैनल 24 न्यूजएचडी पर दिखाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने दावा किया था कि बाबर ने 10 साल तक उसका शोषण किया और उन्हें गर्भवती भी कर दिया. महिला ने कहा है कि बाबर ने उनसे शादी का वादा किया था.

महिला ने कहा था कि जब आजम पाकिस्तान टीम में चुने नहीं गए थे तब वह उनका खर्चा उठाती थी और उसके बाद भी उठाया. उन्होंने साथ ही कहा था कि आजम ने उनसे गर्भपात कराने को कहा था.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS 3rd ODI: इन बदलाव के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
IND vs WI 4th t20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget