एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: इन बदलाव के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में नवदीप सैनी की जगह तेज गेंदबाज टी नटराजन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा शुभमन गिल और कुलदीप यादव भी टीम में वापसी कर सकते हैं.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच कल सुबह 09:10 से कैनबरा में खेला जाएगा. सीरीज के पहले दोनों मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे वनडे में टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी सीरीज जीतने के बाद अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है.

चहल की जगह कुलदीप को मिल सकता है मौका

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों मैचों में बेअसर दिखे थे. पहले वनडे में 10 ओवर में 89 रन लुटाने वाले चहल ने दूसरे वनडे में 9 ओवर में 71 रन खर्च किए थे. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान कोहली उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप का शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ले रखी है.

मयंक की जगह शुभमन को मिल सकती है टीम में जगह

सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल दोनों ही मैचों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में सस्ते में आउट हो गए थे. पहले वनडे में 22 रन बनाने वाले मयंक दूसरे मैच में 28 रन बना सके थे. अच्छी शुरुआत के बावजूद मयंक बड़ी पारी खेलने में फेल रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह अब शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.

टी नटराजन कर सकते हैं डेब्यू

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक बेअसर रहे हैं. पहले मैच में 10 ओवर में 83 रन देने वाले सैनी ने दूसरे वनडे में सिर्फ सात ओवर में 70 रन दिए थे. ऐसे में तीरे मैच में कप्तान कोहली सैनी की जगह टी नटराजन को डेब्यू का मौका दे सकते हैं. वैसे, मध्यम गति के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी सैनी को रिप्लेस कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कर सकती है बड़े बदलाव

पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है. डेविड वॉर्नर चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को भी आराम दिया जा सकता है. इनकी जगह सीन अबॉट और डेनियल सैम्स को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मोजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: कैनबरा में शमी के पास है इतिहास रचने का मौका, 2 विकेट लेते ही तोड़ देंगे 18 साल पुराना रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget