एक्सप्लोरर

World Cup 2023: दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान के सामने मौजूद कई समस्याएं, मैच गंवाने का है खतरा!

PAK vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 10 अक्टूबर, मंगलवार को खेलेगी. इस मैच से पहले पाकिस्तान कई दिक्कतों का सामना कर रही है.

ODI World Cup 2023, PAK vs SL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर, मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. पाकिस्तान भले ही पहला मुकाबला जीत चुकी है लेकिन दूसरे मुकाबले से पहले टीम के आगे कई समस्याएं मौजूद हैं, जिससे चलते टीम अपना दूसरा मुकाबला गंवा भी सकती है. पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 81 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं आइए जानते हैं दूसरे मुकाबले में बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान के आगे क्या-क्या समस्याएं हैं.

नीदरलैंड्स जैसी कमज़ोर टीम के खिलाफ भी पाकिस्तान पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी थी. टीम 49 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स 205 रनों के टोटल तक पहुंच गई  थी. टीम की ओर से बैटिंग और बॉलिंग में कुछ खास दम-खम नहीं देखने को नहीं मिला था. 

बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक हैं कई दिक्कतें

नीदरलैंड्स के खिलाफ फखर ज़मां और इमाम उल हक ने ओपनिंग की थी और दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में निपट गए थे. इमाम ने 15 और फखर ने सिर्फ 12 रन स्कोर किए थे. वहीं फखर ज़मां की बात करें तो उन्होंने वनडे की पिछली 11 पारियों में कोई अर्धशतक तक नहीं लगाया है. ऐसे में फखर जमां की खराब फॉर्म अगले मैच में पाकिस्तान के लिए बड़ी दिक्कत बन सकती है. 

मिडिल ऑर्डर में भी टीम के पास ज़्यादा कुछ खास नहीं है. हालांकि नीदरलैंड्स के खिलाफ मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने 68-68 रनों की अच्छी पारियां खेली थीं लेकिन उनके सिवा कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच सका था. ऐसे में टीम कमज़ोर टॉप ऑर्डर के बाद टीम का मिडिल ऑर्डर भी समस्या बन सकता है. 

बॉलिंग डिपार्टमेंट में टीम सबसे ज़्यादा परेशानियों का सामना कर रही है क्योंकि टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल नसीम शाह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हैं. नसीम पाकिस्तान के पैस अटैक के ऐसे गेंदबाज़ हैं जों अच्छी रफ्तार के साथ नई और पुरानी गेंद के साथ बॉलिंग कराते हैं. नसीम की जगह टीम में हसन अली खेल रहे हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

World Cup 2023 Points Table: दूसरा मुकाबला जीत टॉप पर पहुंची न्यूज़ीलैंड, जानें भारत समेत बाकी टीमों का ताज़ा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट... जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget