एक्सप्लोरर

नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को दी चेतावनी, कहा- भारत को हल्के में मत लो और अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनो

नासिर हुसैन ने कहा, "कोई भी टीम जो ऑस्ट्रेलिया जाए, 36 रन पर ऑल आउट हो जाए, फिर 0-1 से पीछे हो जाए, कोहली को खो दे, अपना मुख्य गेंदबाजी आक्रमण खो दे और और फिर ऑस्ट्रेलिया में विजयी वापसी हो तो उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता."

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अपने दौरे के दिग्गज बल्लेबाज़ नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड से कहा है कि वह भारत दौरे पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को हल्के में ना लें और अपनी बेस्ट टीम चुनें. चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों की मेजबानी करेगा. इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है.

नासिर ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "कोई भी टीम जो ऑस्ट्रेलिया जाए, 36 रन पर ऑल आउट हो जाए, फिर 0-1 से पीछे हो जाए, कोहली को खो दे, अपना मुख्य गेंदबाजी आक्रमण खो दे और और फिर ऑस्ट्रेलिया में विजयी वापसी हो तो उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. भारत एक कठिन टीम है. मुझे लगता है कि कोहली ने इस टीम को ऐसा बनाया है. वे घर में कोई गलती नहीं करती है. वे एक संयुक्त टीम है."

पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि इंग्लैंड को अपने पहले टेस्ट में अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरना चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि मैंने हमेशा से देखा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज हमेशा शानदार रही है. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप बेस्ट 13 से 15 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई जाएं."

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत आई हैं. वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था.

चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकबलों के लिए दोनों टीमें- भारतीय टीम- रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर. इंग्लैंड टीम- जो रूट (कप्तान), जोफ्रा ऑर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉले, बेन फोक्स, डैनियल लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स. यह भी पढ़ें-  एक साथ दो देशों का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों टूर के लिए हुआ टीमों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget