एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, प्लंकेट की हुई वापसी

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दौरे पर होने वाले एकमात्र वनडे मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है. स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम के विकेटकीपर जोस बटलर को आराम दिया है जबकि तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है.

लंदन: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दौरे पर होने वाले एकमात्र वनडे मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है. स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम के विकेटकीपर जोस बटलर को आराम दिया है जबकि तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है.

ऊंगलियों में चोट के चलते 31 मई को लॉर्ड्स में होने वाले टी-20 चैरिटी मैच से हटने वाले कप्तान इयोन मोर्गन को ही टीम की कमान सौंपी गई है. कोच ट्रेवर बेलिस को उम्मीद है कि मोर्गन मैच शुरू होने तक फिट हो जाएंगे.

ईसीबी ने स्कॉटलैंड दौरे के लिए बटलर के स्थान पर अभी और किसी अन्य विकेटकीपर के नाम की घोषणा नहीं है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सैम बेलिंग्स या जॉनी बेयरस्टो को मौका मिल सकता है.

इस बीच हार्मस्ट्रिंग चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले प्लंकेट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड दौरे पर 3-2 से वनडे सीरीज जीती थी.

तेज गेंदबाज टॉम कुरेन को स्कॉटलैंड दौरे से बाहर रखा गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है.

इंग्लैंड को 10 जून को स्कॉटलैंड दौरे पर एकमात्र वनडे मैच खेलना है. इसके बाद उसे 13 जून से 24 जून तक पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. दोनों टीमों के बीच 27 जून को एकमात्र टी-20 मैच भी खेला जाएगा.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget